बिहार के छोटे से शहर की इस लड़की ने देश में किया नाम, NCHMCT JEE की परीक्षा में किया टॉप

जमुई। बिहार के जमुई जिले के एक सामान्य परिवार से आने वाली छात्रा अनुष्का प्रियदर्शिनी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ( NCHM JEE Exam ) में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी हफ्ते घोषित परीक्षा परिणाम में अनुष्का ने 800 में से 765 अंक हासिल किया है। बता दें कि NCHM JEE परीक्षा में अव्वल होने वाले छात्र-छात्राओं को सेंट्रल गर्वनमेंट की इंडियन होटल मैनेजमेंट कॉलेज में बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में दाखिल मिलता है।

nchmct jee exam result 2021 anushka priyadarshini top in india

साल 2005 में अनुष्का प्रियदर्शिनी का जन्म हुआ है। 16 वर्षीय अनुष्का प्रियदर्शिनी जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले की निवासी हैं। अनुष्का ने दसवीं तक की पढ़ाई जमुई से की है। 12वीं की परीक्षा अनुष्का ने इसी वर्ष रांची के टोरंटो कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। 12वीं में अनुष्का ने 92 फीसदी अंक हासिल किया था। अनुष्का प्रियदर्शिनी के पिता रविंद्र किशोर सहाय जमुई में इनकम टैक्स के एडवोकेट हैं। वहीं, मां शाश्वती सहाय शिक्षिका हैं। अनुष्का के माता-पिता को अपनी बेटी पर गर्व हो रहा है।

अनुष्का की बड़ी बहन अनन्या भी क्लेट परीक्षा पास कर मुंबई से लॉ कर रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय अनुष्का ने अपनी बड़ी बहन को दिया है। बेटी की सफलता को लेकर मां शाश्वती सहाय ने बताया कि कि उनकी सिर्फ दो बेटी है, जिसमें बड़ी बेटी कानून की पढ़ाई कर रही है। छोटी बेटी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में देश मे प्रथम स्थान पाकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। अनुष्का प्रियदर्शनी की सफलता पर जिले भर के लोग उसे और उसके माता-पिता को बधाइयां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+