बिहारः नवादा में हाथी ने दो लोगों को जान से मार डाला, जमकर मचाया उत्पात

नवादा। बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव और हिसुआ के सकरा गांव में पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। पागल हाथी ने गांव में उत्पात मचाने के दौरान दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गया जिला के सीमावर्ती इलाके से भटक कर आये पागल हाथी ने नवादा के हिसुआ के सकरा गांव और नारदीगंज के बभनौली गांव में पहुंचकर दो लोगों को मार डाला। इस दौरान हाथी ने दोनों इलाकों में जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

nawada elephant killed two people

गुरुवार की तड़के जब लोग शौच के लिए निकले तो उसी दौरान हाथी ने लोगों को अपना शिकार बनाया और दो लोगों की जान ले ली। हिसुआ के सकरा गांव निवासी रिटार्यड पीएचडी कर्मी आनंद सिंह को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो सुबह के वक्त खेत की ओर गए हुए थे। इसके बाद हाथी नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव पहुंच गया, जहां उसने गांव के ही विनोद चौहान पर हमला बोल दिया। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हाथी के उत्पात मचाने पर आसपास इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। इस दौरान जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर लोगों को उन इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है। वहीं वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम अभी सकरा गांव में कैंप कर रही है। हाथ अभी नारदीगंज इलाके से निकल चुका है और गया-नवादा की सीमा हिसुआ के सकरा गांव के आसपास दिखा है। दोनों मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल दोनों ही गांवों में पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+