बिहार: श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंची DM और महफ़िल में मौजूद लोगों पर दर्ज हुई FIR, जानिए मामला
नवादा जिलाधिकारी जिस वक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघीपुर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्कूल में पढ़ाई के वक़्त श्राद्ध कार्यक्रम हो रहा है। इसके साथ डीजे पर गाना बजाना भी किया जा रहा है। डीएम उदिता सिंह ने स्कूल के...
नवादा, 19 अगस्त 2022। बिहार में अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। नवादा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान डीजे पर गाना भी बजाया जा रहा था। इसी दौरान नवादा डीएम उदिता सिंह औचक निरीक्षण पर पकरीबरावां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघीपुर पहुंची। वहां का हाल देखकर दंग रह गईं। नवादा डीएम उदिता सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई अनियमितताएं पाई। इस दौरान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को ईमानदारी और जिम्मेदारी साथ पढ़ायें। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों के औचक जांच कराएं।

स्कूल में श्राद्ध कार्यक्रम और डीजे पर गाना
नवादा जिलाधिकारी जिस वक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघीपुर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्कूल में पढ़ाई के वक़्त श्राद्ध कार्यक्रम हो रहा है। इसके साथ डीजे पर गाना बजाना भी किया जा रहा है। डीएम उदिता सिंह ने स्कूल के हालात को देख कर काफ़ी नाराज़गी जताई और सख्त कार्रवाई भी की। आपको बता दें कि स्कूल में श्राद्ध कार्यक्रम और डीजे बजाना शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिबंधित है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ग़ौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ कार्यक्रम भी हो रहा था। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई के संबंध में किसी भी प्रकार परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने स्कूल की बदतर व्यवस्था पर लिया कड़ा संज्ञान
डीएम उदिता सिंह ने स्कूल की बदतर व्यवस्था पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से स्कूल के कार्य प्रबंधन की जांच कराने का जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है। इसके साथ ही श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों पर एफआईआर भी दर्ज करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने डीएम के आदेश पर तत्काल जांच रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया। डीईओ वीरेंद्र कुमार ने पीओ रौशन कुमार और पकरीबरावां के बीईओ से 4 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब किया।

शिक्षकों पर होगी नियमानुसार कार्वाई
नवादा जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई और अनियमितता देखी। उन्होंने शिक्षकों के हाजिरी वाला रजिस्टर देखा जिसमें दो शिक्षक बिना सूचना के ग़ैरहाज़िर मिले। वहीं स्कूल के एचएम भी विद्यालय से नदारद थी। अटेंडेंस रजिस्टर की जांच के बाद अनियमितता पाये जाने पर रजिस्टर को जब्त कर लिया गया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल के एचएम और गैरहाज़िर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शोकॉज के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार और गैरहाजिर शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: विभागीय बैठक में शामिल हुए 'दामाद बाबू', निशाने पर आ गए मंत्री तेज प्रताप यादव












Click it and Unblock the Notifications