बिहार: विभागीय बैठक में शामिल हुए 'दामाद बाबू', निशाने पर आ गए मंत्री तेज प्रताप यादव
राजद प्रवक्ता शशि यादव ने मामले में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा किसी काम से तेज प्रताप से शैलेश मिलने गए थे। इस वक्त बैठक हो रही थी, इसलिए शैलेश कुमार को वहां बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया।
पटना, 19 अगस्त 2022। बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से हाथ मिला कर नई सरकार तो बना ली है लेकिन 'महागठबंधन सरकार' लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर है। तेज प्रताप यादव मंत्री बनने के बाद एक बार विवादों में आ गए हैं। तेज प्रताप की विभागीय बैठक में उनके जीजा की तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। विभाग की मीटिंग में तेज प्रताप की बहन मीसा भारती के पति शैलेश कुमार भी मौजूद थे जिसके बाद ही बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव पर भाजपा हमलावर हो गई है।
Recommended Video

गुरुवार को तेज प्रताप यादव विभाग की बैठक ले रहे थे, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद शैलेश कुमार भी मौजूद थे। विभाग के अधिकारियों के साथ तेज प्रताप की बैठक में शैलेश कुमार की मौजूदगी पर विपक्ष निशाना साध रही है। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि बिना किसी सरकारी ओहदे के आधिकारिक बैठक में शैलेश कुमार क्या कर रहे हैं ? वहीं भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेज प्रताप पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि मंत्री तेज प्रताप को कोई हल्के में नहीं ले। राजद के सभी मंत्रियों से ज्यादा ज्ञानी और समझदार शैलेश कुमार ही हैं। तेज प्रताप को उनका आशीर्वाद रहा तो वह अच्छे मंत्री साबित होंगे।
राजद प्रवक्ता शशि यादव ने मामले में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा किसी काम से तेज प्रताप से शैलेश मिलने गए थे। इस वक्त बैठक हो रही थी, इसलिए शैलेश कुमार को वहां बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया। शशि यादव ने कहा कि शैलेश कुमार ने किसी भी अधिकारी निर्देश या आदेश नहीं दिये। किसी मंत्री के चैंबर में जाना गुनाह नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनने के बाद से ही विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर हमलावर है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह मामला, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर चावल घोटाल और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर कारतूस मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रदेश में जंगलराज की वापसी के आरोप लगा रही है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी मंशा साफ है। मंत्री कार्तिकेय पर वारंट जारी होने के बाद कोर्ट ने कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। हम कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे और इस मुद्दे पर विचार करेंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार में 'जंगल राज' शुरू करने के भाजपा के आरोप पर कहा कि बीजेपी के पास हमें बदनाम करने के अलावा और कोई काम नहीं है। जिस दिन से हमने राज्य के लोगों को 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, भाजपा असहज हो गई है।
ये भी पढ़ें: अब 'केजरीवाल मॉडल' देखने बिहार से दिल्ली पहुंची टीम, सीएम ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications