नवादाः बंद कमरे में मां और दो बेटों की मिली लाश, पुलिस कर रही है जांच
नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव के विनोबा नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कमर में दो बेटे और एक मां की लाश मिली है। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों को एक ही कमरे में तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पूरा मामला हत्या या आत्महत्या का है। वहीं शव मिलने की जानकारी पाने के बाद रजौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को कमरे से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। मृतकों में महिला लाछो देवी पत्नी शिवनारायण चौधरी और उनके दो बेटे राजकुमार और राजा हैं। गांव के लोगों ने बताया कि महिला घर में अपने दो बेटों के साथ रहती थी। अभी तीन लोगों की लाश मिलने का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है, जिसकी जांच करने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है। घटना की छानबीन के लिए डॉग स्कवायड को बुलाया जा रहा है।
मछली विक्रेता की हत्या
पटना के दानापुर थाना से महज 200 गज की दूरी भट्ठा रोड पर मछली विक्रेता को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में लोग पहले दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां गंभीर अवस्था देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर किया।
पीएमसीएच ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर के पास ठेले पर बैठे मछली विक्रेता किरण साहनी नाम के युवक को अपराधी बुलाकर ले गए और उसे गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications