Jehanabad News: 26 नवंबर मनाया जाएगा नशा मुक्ति दिवस, तैयारी के संबंध में हुई बैठक, जानिए कार्यक्रम
Jehanabad Bihar News: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ,बिहार सरकार के द्वारा जारी निदेश के आलोक में, 26 नवंबर 2024 को नशा मुक्ति दिवस के तहत पूरे राज्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके माध्यम से मद्य निषेध नीति के कार्यान्वयन हेतु सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान/बुराइयों का प्रचार प्रसार, नशीले पदार्थों को परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अपर समाहर्ता, ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नशा मुक्ति दिवस की तैयारी के संबंध में एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में उत्पाद अधीक्षक, जहानाबाद, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में नशा मुक्ति दिवस के अवसर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रमों की बात करें तो,
1) माननीय विभागीय मंत्री के द्वारा राज्य स्तर पर नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पूरे राज्य को संबोधित किया जाएगा एवं राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग समाहरणालय सभा कक्ष में की जाएगी, जिसमें जिला के छात्र-छात्राएं, प्रबुद्ध वर्ग, गैर सरकारी संगठन, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मिलित होंगे।
2) गांधी मैदान से लेकर कारगिल चौक तक इस अवसर पर प्रभात फेरी निकल जाएगी, जिसका समय प्रातः 8:30 बजे से 9:30 तक निर्धारित किया गया है।
3) पंचायत स्तरों पर जीविका दीदियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं डोर तो डोर कैंपेन शुरू कर दी गई है जो की नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर भी बृहद पैमाने पर जारी रहेगा।
4) कला जत्था के माध्यम से जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन रेलवे स्टेशन ,कारगिल चौक एवं अरवल मोड पर किया जाएगा।
5) स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं के बीच निबंध लेखन, चित्रकला, वाद विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे तक किया जा रहा है ,आयोजन स्थल समाहरणालय सभागार निर्धारित है।












Click it and Unblock the Notifications