Video: बिहार में ‘बेख़ौफ़ अपराधी’, हाथ में तमंचा और मुंह में गाली, कट्टा लहराते हुए धमका रहे बदमाश

सौरभ यादव पिछले 5 अगस्त से सौरभ यादव फिर से महिला से 80 हज़ार रुपये की मांग कर रहा है। 80 हजार रुपये के लिए वह हथियार लेकर घर के अंदर पहुंच जाता है और आशा देवी से पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी भी देता है।

नालंदा, 19 अगस्त 2022। बिहार में दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, कानून का ख़ौफ़ उन्हें बिल्कुल भी नहीं हैं। बिहार के नालंदा ज़िले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां जहां दबंगों ने दंबगई की हद को ही पार कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश के हाथ में पिस्टल है। घर के अंदर हाथ में तमंचा लिये गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Recommended Video

    हाथ में तमंचा लहराते हुए दबंगों ने पार की दबंगई की हद
    तीन साल पहले आरोपी ने बेचवाई थी ज़मीन

    तीन साल पहले आरोपी ने बेचवाई थी ज़मीन

    घर में घुसकर पिस्टल की नोक पर धमकी देने वाला वीडियो खासगंज लोहगानी (सोहसराय थाना क्षेत्र) का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली महिला आशा देवी ने पड़ोसी सौरभ यादव के ज़रिए तीन साल पहले अपना ज़मीन बेचवाई थी। ज़मीन बेचवाने की एवज़ महिला ने सौरभ यादव को 80 हजार रुपये कमीशन भी दिया था।

    आशा देवी से की 80 हज़ार रुपये की मांग

    आशा देवी से की 80 हज़ार रुपये की मांग

    सौरभ यादव पिछले 5 अगस्त से सौरभ यादव फिर से महिला से 80 हज़ार रुपये की मांग कर रहा है। 80 हजार रुपये के लिए वह हथियार लेकर घर के अंदर पहुंच जाता है और आशा देवी से पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़ित आशा देवी ने बताया कि सौरभ यादव तीन लोगों के साथ घर में आता है और जान से मारने की धमकी देते हुए 80 हज़ार रुपये की मांग करता है। पैसा देने से मना करने पर अंजाम भुगतने की भी चेतवानी दे रहा ।

    तमंचे के बल पर पीड़िता को दे रहा धमकी

    तमंचे के बल पर पीड़िता को दे रहा धमकी

    वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक युवक तमंचा निकाल कर पैसे की मांग करते हुए अंजाम भुगतने की चेतवानी दे रहा है। आशा देवी ने बताया कि 5 अगस्त और 16 अगस्त दो बार सौरभ यादव घर में घुस कर धमकी दे कर गया। सौरभ यादव की धमकी के बाद से पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है। पीड़ित महिला ने इस बाबत सोहसराय थाना में लिखित आवेदन दे दिया है। वहीं सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार की मानें तो मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। सौरभ यादव को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: विभागीय बैठक में शामिल हुए 'दामाद बाबू', निशाने पर आ गए मंत्री तेज प्रताप यादव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+