नालंदाः एक ही बाइक पर घूमने निकले थे चार दोस्त, सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सड़क हादसा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर में हुआ, सोमवार को दोपहर के वक्त बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में घायल एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सिलाव के रहने वाले चार युवक राजगीर घूमने के लिए निकले थे, जहां से वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक हाईवा की चपेट में आ गई।

nalanda road accident three friend died and one injured

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौक पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया।

जबकि तीन युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सभी लाशों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। मृतकों की पहचान घुघल कुमार, छोटू कुमार और बुलबुल कुमार के रूप में हुई है। एक साथ तीन युवकों की मौत की इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+