इश्क ने ली प्रेमी की जान! शादी के बाद प्रेमी संग युवती फरार, युवक का अपरहण और फिर हुई हत्या

Nalanda Crime News In Hindi: बिहार के विभिन्न ज़िलों से प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में नालंदा जिले से प्रेम प्रसंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और मौत के घाट उतार दिया।

युवक का कसूर सिर्फ़ इतना था कि उसने इश्क किया था, प्रेम के खुमार ने उसकी जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका दूर के रिश्तेदार थे। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ानगर गांव का यह पूरा मामला है। ग्रामीणों ने बताया कि माधोपुर (खुदागंज ओपी थाना क्षेत्र) की युवती से पिंटू कुमार (पेसर, कपिल प्रसाद यादव) पीरबीघा थाना क्षेत्र निवासी का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Nalanda News

दोनों की मुलाक़ात परिवारिक कार्यक्रम में हुई थी, इसके बाद दोस्ती हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों फोन पर चोरी छिपे बातचीत करने लगे। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों दूरी बनाने की हिदायत दी लेकिन प्रेमी जोड़े ने परिजनों की बात मानने से इनकार कर दिया।

Recommended Video

    इश्क ने ली प्रेमी की जान! शादी के बाद प्रेमी संग युवती फरार, युवक का अपरहण और फिर हुई हत्या

    लड़का और लड़की पक्ष के बीच गांव में पंचायत हुई, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने 21 मई को जहानाबाद जिला में युवती की शादी करवा दी। शादी के बाद भी प्रेमी ने प्रेमिका से बातचीत बंद नहीं की, शादी करीब दो सप्ताह बाद युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद पुलिस की मदद से दोनों को बरामद किया।

    लड़की ने पुलिस को बयान दिया था कि वह अपनी खुशी से भागी थी, वहीं उसने कहा था कि उसकी और प्रेमी की जान को भी खतरा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाते हुए अलग रहने की सलाह दी थी। जान की खतरा वाली बात को पुलिस ने सुलह करवाते हुए अनसुना कर दिया था।

    सुलह के बाद अचानक युवक लापता हो गया, युवक के परिजनों को अपहरण की शंका हुई तो तलाश शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने बतताया कि 22 वर्षीय पिंटू हिलसा में कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई करता था। वहां भी लोगों से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

    अचानक गांव के पास खंधा में एक युवक के शव होने की सूचना मिली, मृतक की पहचान 22 वर्षीय पिंटू कुमार पिता कपिल प्रसाद यादव (लहासी बीघा गांव, पीरबीघा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और शरीर के कई अंगों पर भी वार किया गया। जबरदस्ती ज़हर पिलाकर मौत के घाट उतारा गया है।

    पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में कृष्ण मुरारी प्रसाद (डीएसपी, हिलसा) ने बताया कि पहली नज़र में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का मामला लग रहा है। युवक के परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जल्दी ही आरोरियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+