बिहारः नालंदा में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगेरप फिर कर दी हत्या, लोगों में आक्रोश

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के कारयपरसुराय थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया फिर उसे निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपितों ने बच्ची की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर बच्ची की अर्धनग्न हालत में लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। गैंगरेप की इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हिलसा-दनियावां हाइवे को जाम कर दिया। गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

nalanda murder of innocent girl after misdeed with her

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। करायपरसुराय थानेदार के अनुसार बच्ची बुधवार शाम से ही घर से लापता थी। गुरुवार सुबह उसकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली है। पुलिस के अनुसार अपराधियों को पकड़ने के लिए पटना से डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है।

प्रथम दृष्टया रेप के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने मासूम बच्ची को पहले अगवा किया फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद बचने के लिए उसकी हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

औरंगाबाद में सड़क हादसा

वहीं औरंगाबाद में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 60 वर्षीय महिला मौत हो गई, जबकि उसकी पोती की हालत की हालत गंभीर है। घटना दाउदनगर-पटना NH 139 पर हुई। गुरुवार सुबह दोनों सवारी गाड़ी से उतर कर अपने घर जाने के लिए मकमुलपुर बड़का बीघा गांव के पास हाइवे पार कर रही थी। इसी सामने से तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+