नालंदाः बदले की भावना से सात लोगों ने लड़की का किया गैंगरेप फिर कर दी हत्या

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि किसी की शिकायत करने पर गोली मार दी जाती है और गल्ला नहीं देने पर या फिर डीलर का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। गौरतलब है कि मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व में गल्ला को लेकर दो गुटों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। जिसके बाद बीते 23 जुलाई की सुबह चार बजे के करीब जब युवती घर से शौच के लिए निकली थी।

शौच के लिए मां के साथ निकली थी लड़की

शौच के लिए मां के साथ निकली थी लड़की

इसी दौरान गांव के पास ट्यूबवेल पर सात की संख्या में अपराधियों ने पूर्व के विवाद को लेकर युवती के साथ गैंगरेप किया और फिर चाकू से गोद-गोद कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने से पहले इन लोगों ने शराब का सेवन किया और फिर दरिंदों ने बड़ी बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। ।

राशन डीलर पर लगाया हत्या का आरोप

राशन डीलर पर लगाया हत्या का आरोप

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नाग पंचमी के दिन ही डीलर से गल्ले को लेकर कहासुनी हुई थी और उसके बाद से ही डीलर के गुर्गों के द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

ट्यूबवेल के पास मिली लाश

ट्यूबवेल के पास मिली लाश

किशोरी की लाश मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख-पुकार गूंजने लगी। परिजन पीडीएस दुकानदार और उसके सहयोगियों पर अनाज नहीं देने के विवाद में वारदात का आरोप लगा रहे हैं। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। मृतका के भाई ने बताया कि मां के साथ बहन सुबह घर से निकली थी। मां यह सोचकर लौट आई कि बेटी पीछे से आ जाएगी। मगर बहन नहीं लौटी। कुछ देर बाद उसकी लाश खंधा स्थित एक बोरिंग के कमरे में मिली। घटना का कारण पीडीएस दुकानदार से अनाज नहीं देने का विवाद बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+