बिहारः नालंदा में प्रेमिका के साथ भागा प्रेमी तो लड़के की मां के साथ की मारपीट, काट दिये बाल
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा गया है। दरअसल, पीड़ित महिला का बेटा अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया तो पुलिस से शिकायत करने की जगह लड़की के परिजनों ने अपने हाथ में कानून लेते हुए लड़के की मां के साथ बदसलूकी की। उन्होंने पीड़ित महिला को घर से खींचकर अपने साथ ले गए। इसके बाद महिला के बाल काट दिये। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि गांव में प्रेमी-प्रेमिका के फरार होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। युवती के परिजनों ने न केवल युवक की मां को लोगों के सामने बेइज्जत किया। बल्कि स्थानीय पुलिस के सामने दबंग परिवार में बेटी के बरामदगी की शर्त रख दी। वहीं घटना के बाद गांव के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हंगामा व तनाव के चलते सदर डीएसपी अस्थावां, सारे, बिंद और मानपुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
घटना के बाद गांव में पुलिस की टीम की तैनाती कर दी गई है। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रिहा कराया गया है। इस मामले को लेकर डीएसपी डॉ. मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला को रिहा कर लिया गया है। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस को युवती के अपहरण की सूचना नहीं दी गई थी। परिजनों द्वारा कार्रवाई होने तक स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिलने के बाबजूद पुलिस ने प्रेमी युगल को अस्थावां थाना क्षेत्र से बरामद कर युवती को कोर्ट में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications