ऑनर किलिगः नालंदा में भाई को बहन पर हुआ प्रेम प्रसंग का शक तो पड़ोसियों के साथ मिलकर की हैवानियत
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में पांच दिन पहले मिली युवती की लाश के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल, लड़की की हत्या ऑनर किलिंग के तहत उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है। यह दर्दनाक घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र का है। पांच दिन पहले इलाके के अजयपुर पुल के पास लड़की की शव मिली थी। शव मिलने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक लड़की के भाई सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसियों के साथ मिलकर की हत्या
बीते 11 जुलाई को नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर पुल के पास किशोरी का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य अनुसंधान के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी और फिर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक नूरसराय के लखिचक के रहने वाले मदन प्रसाद की बेटी विभा कुमारी की हत्या उसके भाई और पड़ोसियों ने मिलकर की थी।

बहन पर था प्रेम-प्रसंग का शक
विभा का गला दबाकर मार दिया फिर उसकी लाश को अजयपुर पुल के नीचे फेंक दिया था। हत्यारोपित भाई राहुल कुमार ने पुलिस की पूछताछ में गुनाह कबूल करते हुए बताया कि 11 जुलाई को विभा सुबह 11 बजे से देर शाम तक लापता थी, जिसके बाद हमें शक हुआ कि उसका किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसके बाद उसने पड़ोसी मनोज और सोनू के साथ मिलकर अपने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
इसके बाद बाइक से ले जाकर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से ऑनर किलिंग निकला है और मृतका के भाई ने पड़ोसी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने भाई समेत तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications