ससुराल में सोई दुल्हन पर दूल्हे की प्रेमिका ने किया हमला, आंखों में फेविक्विक डालकर काट दिए बाल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के शादी से नाराज प्रेमिका ने नई नवेली दुल्हन के साथ हैवानियत की। प्रेमिका ने न सिर्फ दुल्हन के बाल काट बल्कि उसकी आंखों में फेविक्विक भी डाल दिया। इस दौरान जब दुल्हन ने शोर मचाया तो घर के लोग आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

एक दिसंबर को हुई थी शादी

एक दिसंबर को हुई थी शादी

घायल दुल्हन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी संजय कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। एहतियात बरतने के लिए पुलिस अभी भी गांव में मौजूद है। परिजनों ने बताया कि गोपाल राम की शादी बीते एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में हुई।

दुल्हन के घर आते ही पहुंची प्रेमिका

दुल्हन के घर आते ही पहुंची प्रेमिका

शादी के बाद जब प्रेमी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा तो इस बात की जानकारी प्रेमिका को मिल गई। प्रेमी की शादी से नाराज लड़की आक्रोशित हो गई और बदले की नीयत से प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के बहन से लड़की की दोस्ती थी इसलिए किसी ने भी उसपर शक नहीं किया।

प्रेमी के कमरे में पहुंची प्रेमिका

प्रेमी के कमरे में पहुंची प्रेमिका

शादी से थके हारे परिजन जब सो गए तब देर रात प्रेमिका दुल्हन के कमरे में घुस गई और उसके बाल काट दिये। फिर दुल्हन के आंखों में फेविक्विक भी डाल दी। दुल्हन दर्द से कराहने लगी और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन आए और प्रेमिका की जमकर पिटाई की।

दुल्हन के काटे बाल

दुल्हन के काटे बाल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को हिरासत में ले लिया और दुल्हन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि दुल्हन दूल्हे के साथ सोई थी। इसी दौरान किसी काम के लिए दूल्हा कमरे से बाहर निकला तो प्रेमिका घर में घुस गई। शोर सुनने पर जब सभी कमरे में गए तो बहू की हालत देखकर सभी सन्न रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+