Crime News: Munna Don की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, सुपारी किलर ने मारी थी गोली
Nalanda News: मुन्ना डॉन की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज़ खुलासा किया है। सुपारी किलर ने मुख्य मार्ग में रोक कर उसे गोली मारी थी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने वक्त रास्ते में ही मौत हो गई थी।

Nalanda News: मुन्ना डॉन की हत्या मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस की मानें तो सुपारी किलर ने उसे गोली मारी थी। पहले की अदावत की वजह से अपराधियों को सुपारी देकर हत्या करवाई गई। इस मामले में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि शेखोपुर गांव में 12 अप्रैल को हत्या हुई थी।
Recommended Video
दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के पास मुन्ना पासवान (मुन्ना डॉन) खेत में ज़ख्मी हालत में मिला था। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। 12 अप्रैल को गणीचक गांव (दीपनगर थाना क्षेत्र) निवासी रामबाबू (मुन्ना पासवान) घर से बाजार जा रहा।
पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने शाम 05 बजे मेन रोड पर शेखोपुर गांव के पास रोकर कर गोली मारी थी। मामले में शिशुपाल पासवान (मृतक के भतीजे) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पांच नामजद अभियुक्त और अन्य अज्ञात के खिलाफ दीपनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।
एसपी अशोक मिश्रा ने शिकायत के आधार पर टीम गठित किया था। टीम के गठन के बाद अधिसूचना जारी कर तकनीकि अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन किया गया है। मामले की जांच में पता चला कि नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र महतो और अन्य अभियुक्तों ने हत्या की सुपारी दी थी।
पूर्व के रंजिश के चलते अंतर्जिला अपराधियों की मदद से रामबाबू (मुन्ना पासवान) को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के लिए बदमाशों के 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली बरामद किया गया।
हत्या की वारदात में इस्तेमाल की बाइक को भी पुलिस ने ज़ब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का लम्बा अपराधिक इतिहास पाया गया है। हत्या, डकैती,लूट और वाहन चोरी की घटना में पहले से सभी आरोपित हैं। गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार (राजेश) पटना नौबतपुर और जानीपुर थाना में हत्या और लूट कांड में आरोपित है।
अपराधी बिलटू साव (शत्रुधन साव) पटना के सुल्तानगंज, पीरबहोर और नालंदा के बिहार थाना में डकैती कांड और भागनविगहा थाना में दहेज मृत्यु कांड में आरोपित है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इन लोगों की अन्य कांडों में संलिप्तता के पहलु से भी जांच की जा रही है। मनीष महतो और धर्मेन्द्र महतो के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने बाद पुलिस रिमांड में उनसे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications