Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहारः छेड़खानी मामले में लड़की को पंचायत में दिया गया 50 हजार का लालच

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मनचले ने किशोरी के साथ छेड़खानी की उसके बाद किशोरी और उसके परिजनों को पुलिस के पास शिकायत करने से रोकने के लिए 50 हजार रुपये देने की पेशकश की. हालांकि लड़की ने गांव के लड़के के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला जिले के चंडी थाना क्षेत्र का है। शिकायत दर्ज करा लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपित हो चुका है फरार

आरोपित हो चुका है फरार

थाना अध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि यह घटना 10 दिन पहले की है और इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने गांव के एक किशोर पर बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत दी गई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित गांव छोड़कर फरार हो चुका है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस ने किशोरी को बिहार शरीफ के सदर अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराया है।

50 हजार रुपये का दिया लालच

50 हजार रुपये का दिया लालच

बताया जा रहा है कि इस मामले को दबाने के लिए लड़की के परिजनों को 50 हजार रुपये का लालच दिया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पंचायत की बात मानने से इनकार कर दिया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वहीं थाना अध्यक्ष ऋतुराज ने पंचायत बैठने और 50 हजार रुपये की बोली लगने से इनकार किया है।

पुलिस ने पैसे की बात से किया इनकार

पुलिस ने पैसे की बात से किया इनकार

कहा है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल यह घटना प्रथम दृष्ट्या जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की सामने आ रही है। इसके अलावा गांव में पहले से ही जातीय तनाव का भी मामला सामने आ रहा है। वहीं कटिहार में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला आरोपी लोगों के हाथ चढ़ गया। जिसके बाद महिलाओं ने वृद्ध को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की।

कटिहार में बुजुर्ग की पिटाई

कटिहार में बुजुर्ग की पिटाई

वायरल हो रहे वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है ये वीडियो सेमापुर थाना क्षेत्र के हिरण कोल गांव से है, जहां यह वृद्धि झाड़-फूंक के काम को लेकर फलका से आया था। अशोभनीय आचरण के कारण महिला ने गांव में ही जमकर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो पर अभी तक कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+