'मेरा बेटा CM बनने योग्य, वह सिखा सकता है कैसे...', मुख्यमंत्री पद को लेकर जीतन मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी अभी गरीब संपर्क यात्रा पर हैं और अक्सर नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते रहते हैं।

जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav Chief Minister post: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को अपने बयान से एक बार सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा संतोष कुमार सुमन मुख्यमंत्री पद के लिए पात्र हैं, क्योंकि वह पढ़ सकते हैं और पढ़ा सकते हैं। बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव को सत्ताधारी महागठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में जाना जाता है। जीतन राम मांझी ने परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में अपने बेटे का नाम जोड़ दिया है। मांझी ने कहा कि विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री मेरे बेटे संतोष कुमार सुमन मुख्यमंत्री पद के लिए पात्र हैं, क्योंकि वह पढ़ सकते हैं और पढ़ाने में भी सक्षम हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी अभी गरीब संपर्क यात्रा पर हैं और अक्सर नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते रहते हैं। यात्रा के दौरान मांझी ने नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

Recommended Video

    Jitan Ram Manjhi की Bihar के CM पद पर नजर?, Tejaswi Yadav नहीं इनका किया सपोर्ट | वनइंडिया हिंदी

    जहानाबाद में पत्रकारों से बातचीत में बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि संतोष पढ़ा-लिखा है और उसे मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि "ऐसा नहीं है कि वह केवल भुइया जाति से आते हैं, वह एक प्रोफेसर भी हैं।"

    पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि , 'गरीबों में दलितों की आबादी 90 फीसदी है, इसलिए हम संतोष को मुख्यमंत्री मानते हैं और उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि "मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनने के योग्य है। कई लोग बिहार का मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं और मेरा बेटा उन्हें पढ़ना सिखा सकता है।"

    यह भी पढ़ें- बिहार में ताड़ी बंद करने का कोई सवाल नहीं, ये नेचुरल जूस : पूर्व CM जीतन राम मांझी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+