बिहार में ताड़ी बंद करने का कोई सवाल नहीं, ये नेचुरल जूस : पूर्व CM जीतन राम मांझी

शराबबंदी के कारण बिहार हमेशा सुर्खियों में रहता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ताड़ के पेड़ से निकाले जाने वाले पेय पदार्थ को शराब की श्रेणी में रखने पर आपत्ति जताई है।

बिहार में शराब का मुद्दा हमेशा एक प्रमुख सियासी सवाल रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार शराबबंदी को बड़े फैसलों में गिनाते हैं। भले ही विपक्षी पार्टियां शराब पर नीतीश की नीति की आलोचना करें, लेकिन रिपोर्ट्स में इसके प्रभावी होने की बातें भी सामने आई हैं।

Jitan Ram Manjhi

प्रशासनिक सख्ती के कारण शराब न मिलने पर बिहार के कई जिलों में लोग देसी तरीकों से भी लोग नशे का बंदोबस्त करते हैं। इन्हीं जुगाड़ों में एक है ताड़ से निकाले जाने वाले पेय पदार्थ से नशा। ताड़ी से नशा करने वाले लोग इसके पक्ष में कई तर्क भी देते हैं। मसलन, ताजी ताड़ी में नशा नहीं होता।

शराब पर बैन के बाद एक तबका ऐसा भी है जो ताड़ी को शराब की श्रेणी में गिनने और इसे बैन करने की डिमांड करता है। इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ताड़ी बंद करने का कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। ताड़ी एक नेचुरल जूस है और इसको शराब की कैटेगरी में रखना ही नहीं चाहिए।

बकौल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, ताड़ी में लाखों लोगों का व्यापार और रोजगार छिपा हुआ है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मांझी बिहार में शराबबंदी पर राजधानी पटना में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ताड़ी पर अटपटा बयान दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+