'My Second Wife' के व्यंजन का क्या आपने उठाया लुत्फ, लोगों ने ये नाम रखने से किया था मना

रेस्टोरेंट का नाम My Second Wife रखने पर लोगों ने नाम बदलने के लिए कहा था। रंजीत की पत्नी ने भी नाम पर ऐतराज़ जताया था लेकिन अब यह नाम लोगों को आकर्षित कर रहा है।

My Second Wife Restaurant Barh

My Second Wife: इंसान चाहे तो हर चीज़ को बेच सकता है, बस उसकी ब्रांडिंग की ज़रूरत होती है। इंसान कुछ भी कारोबार करने से पहले उसकी ब्रांडिंग कॉन्सेप्ट पर बहुत ध्यान देता है। यही वजह है कि जब वह अपने कारोबार को शुरू करता है तो उसकी मार्केटिंग पर काफी ध्यान देता है। कुछ लोग अपनी गुणवत्ता से सुर्खियों छा जाते हैं, तो कुछ लोग यूनिक आईडिया से वायरल हो जाते हैं। बिहार की राजधानी पटना से क़रीब 70 किलोमीटर की दूरी पर My Second Wife नाम से रेस्टोरेंट खुला है, जो कि अपने नाम और गुणवत्ता दोनों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

Recommended Video

    'My Second Wife' के व्यंजन का क्या आपने उठाया लुत्फ, लोगों ने ये नाम रखने से किया था मना
    रेस्टोरेंट के नाम से आकर्षित हो रहे लोग

    रेस्टोरेंट के नाम से आकर्षित हो रहे लोग

    इंसान जब रेस्टोरेंट खोलने की सोचता है तो सबसे पहले वह उसका नाम सोचने लगता है, काफी सलाह मशवरा करने के बाद किसी व्यंजन, जगह या फिर परिवार के व्यक्ति या कुछ युनिक नाम रखता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपने रेस्टोरेंट का नाम दूसरी बीवी, पत्नी की सौतन या ससुराल टाइप नहीं रखता है। रंजीत कुमार का रेस्टोरेंट अपने व्यंजन की वजह से कम और नाम की वजह से ज्यादा चर्चाओ में है। रास्ते से गुज़रने वाले लोगों की निगाह अगर रेस्टोरेंट के नाम पर पड़ रही है तो वह यहां रुक कर, व्यंजन का ज़ायका शौक से ले रहे हैं। वहीं दूसरी शादी किए हुए लोगों को खाने पर काफी छूट भी दी जा रही है।

    क्यो रखा My Second Wife रेस्टोरेंट का नाम ?

    क्यो रखा My Second Wife रेस्टोरेंट का नाम ?

    My Second Wife रेस्टोरेंट बाढ़ थाना रोड पर सवेरा सिनेमा हॉल के पास खोला गया है। यहां खाने के सामान के साथ-साथ चाय बर्गर, चऊमिन जैसी कई चीज़ें मिलती है। इस रेस्टोरेंट का नाम My Second Wife क्यों पड़ा यह सवाल आपके भी ज़ेहन में घर कर रहा होगा। आइए जानते हैं इस यूनिक नाम के पीछे की कहानी। रेस्टोरेंट के संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि वह घर में बीवी के लिए काम करते हैं, फिर वापस रेस्टोरेंट में भी आकर काम ही करना पड़ता है। घर से ज्यादा वक़्त रेस्टोरेंट में ही बीतता है। एक पत्नी घर में है और दूसरी पत्नी रेस्टोरेंट है। मेरे लिए दोनों ही बहुत ही प्यारी है। इन्हीं सब पहलुओं पर गौर करते हुए रेस्टोरेंट का नाम My Second Wife रख दिया।

    अक्टूबर में किया था रेस्टोरेंट का उद्घाटन

    अक्टूबर में किया था रेस्टोरेंट का उद्घाटन

    रेस्टोरेंट संचालक रंजीत कुमार ने अक्टूबर में रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था। रेस्टोरेंट का नाम देखने के बाद कई लोगों ने उसे बदलने की सलाह दी थी। वहीं उनकी पत्नी ने भी रेस्टोरेंट का नाम रखने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि एक पत्नी के रहते दूसरी पत्नी जैसा नाम नहीं रखना है। रंजीत कुछ अलग नाम रखना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों से रेस्टोरेंट खोलने की बात कही थी, जिस पर उनके दोस्तों ने ‘माय सेकेंड वाइफ' नाम रखने की सलाह दी जिसके बाद रंजीत ने इसी नाम से रेस्टोरेंट खोल दिया। रंजीत ने बताया कि जब उनके रेस्टोरेंट पर कोई ग्राहक आता है तो यह पता नहीं चलता कि उनकी पहली शादी है दूसरी शादी। लेकिन जब दूसरी शादी की बात पता चलती है तो शादीशुदा दंपत्ति को डिस्काउंट भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट का नाम देख कर लोग एक बार ज़रूर आते हैं।

    ये भी पढ़े: Rugby Tea Stall: बिहार में Graduate Chaiwali के बाद अब रग्बी खिलाड़ी बेच रहे हैं चाय, जानिए क्यों ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+