Bihar Politics: ’गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना मेरा लक्ष्य’,PK ने बताया क्या है प्लान
Prashant Kishor, Bihar News Today: हज भवन में मुस्लिम समाज की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने देश में नफरत की राजनीति के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा पर आधारित व्यवस्था को पुनर्जीवित करना है।
गांधी की विचारधारा में सामाजिक न्याय, भागीदारी, अधिकार, विकास और सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है, क्योंकि गांधी जी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्यव्यापी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका नेतृत्व जन सुराज के युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा कर रहे हैं। 100 बाइकर्स पूरे बिहार में 20 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
यात्रा का उद्देश्य बिहार के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज बनना है। अपनी पदयात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने पूरे बिहार में पैदल यात्रा की, उसी तरह आनंद मिश्रा भी बाइक यात्रा कर बिहार के युवाओं से जुड़ेंगे।
आनंद मिश्रा ने कहा कि यह पूरी यात्रा प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में हो रही है। जो पदयात्रा कर उन्होंने बीज बोया है, उसे मैं बाइक यात्रा करके सींचूंगा। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी, तब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी।
राहुल कहते हैं कि बिहार में अत्याचार हो रहे हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए क्योंकि बिहार और देश में लंबे समय तक कांग्रेस की ही सरकार रही है। अगर कांग्रेस सिख दंगों के लिए माफी मांग सकती है तो उन्हें बिहार में जंगलराज के दौरान किए गए अत्याचारों के लिए भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उस समय बिहार में उनकी पार्टी के समर्थन से सरकार चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications