Bihar News: जीजा से परेशान होकर घर से भागी साली, पुलिस को सुनाई दर्द भरी दास्तां
Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इन्सानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिंग युवती ने अपनी जीजा पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि जीजा उसे गलत तरीक़े से छूता है और गंदा काम करना चाहता है।
नाबालिंग छात्रा अचानक घर से गायाब हो गई, जिसके बाद परिवार वालों तलाश शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिजनों ने गुमशुदा बताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। वहीं पुलिस के ढूंढने से पहले ही बच्ची थाने पहुंच गई और अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई।

नाबालिग छात्रा ने थाने में अपने जीजा की गंदी हरकत बताई और गंभी आरोप भी लगाए। युवती ने कहा कि वह अपनी ज़िंदगी खत्म कर लेगी लेकिन घर नहीं जाएगी। युवती के लापता होने के मामले में मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई को वह घर से कुछ सामान लेने निकली थी, जिसके बाद से ही लापता थी।
बताया जा रहा है कि 20 मई को सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने मोहन राय और उसके परिवार को नामजद कर सदर थाना में FIR दर्ज कराई थी।
युवती के के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई थी, इसी बीच छात्रा थाने पहुंच गई और अपनी बात बताई। युवती ने कहा कि उसकी मां की बहुत पहले ही मर गई थी। पिता ने दूसरी शादी कर ली, सौतेली मां आई तो वह मारपीट करती है। जीजा गलत काम करने का दबाव बनाता है।
नाबालिग छात्रा ने कहा कि वह अपनी मर्ज़ी से भागी है, जहां भी रह रही बहुत खुश हूं। इंस्टाग्राम के ज़रिए मेरी उन लोगों से मुलाक़ात हुई थी। मेरे परिवार वालों ने जिन पर अपहरण का आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। सभी लोग बेकसूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications