मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और एक सहयोगी को AK-47 से भूना, गले में 20 गोलियां दागी

मुजफ्फरपुर। बिहार में सुशासन का असली सच एक बार फिर सामने आया है। मुजफ्फरपुर में शहर के बीचों बीच बनारस बैंक चौक पर पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके एक सहयोगी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने सरेआम पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके एक सहयोगी की AK-47 से गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें 50 से अधिक गोलियां मारी है। मौके पर दी उनकी मौत हो गई। समीर कुमार के ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

 Muzaffarpur: Samir Kumar, former mayor of the district shot dead with AK 47

हत्या कितना खौफनाक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समीर कुमार का शव पहचान में नहीं आ रहा था। उनकी गर्दन में 20 से ज्यादा गोलियां लगी थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर कुमार अपनी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी बनारस बैंक चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने AK-47 से उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। पूरी गाड़ी गोलियों से छलनी हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+