VIDEO: मुजफ्फरपुर में पंचायत का तानाशाही फरमान, पूर्व महिला पंचायत सदस्य से चटवाई थूक

पटना। बिहार के नालंदा जिले में कुछ दिन पहले ही मुखिया द्वारा एक बुजुर्ग को थूक चटवाने का मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इससे भी बिहार के पंचो को सीख नहीं मिली। अब ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां भरी पंचायत में एक महिला को मजबूर कर सभी के सामने जमीन पर थूक चाटवाया गया। मामला पैसे और किराए को लेकर चल रहे विवाद का था। पंचों ने इस मामले में अमानवीय फैसला सुनाते हुए भरी पंचायत में महिला को थूक चाटने का फरमान सुनाया।

किराया मांगने पर दी ये घिनौनी सजा

किराया मांगने पर दी ये घिनौनी सजा

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां के मीनापुर के पानापुर ओपी स्थित एक गांव की रहने वाली महिला और उसके पति ने एक मार्केट बनवाया था। इसमें वहीं के रहने वाले दबंग छवि के अरुण कुमार सिंह को मार्केट में एक मकान किराए पर दिया था। जिसका किराया ढाई हजार रुपए महीना था, लेकिन किराएदार के द्वारा हर महीने पैसा नहीं दिया जाता था और मांगने पर तरह-तरह की धमकी दी जाती थी। इसे लेकर गांव वालों की एक पंचायत बैठी थी।

भरी सभा में चाटवाई गई थूक

भरी सभा में चाटवाई गई थूक

पंचायत में किराएदार अरुण सिंह के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि बार-बार मकान मालकिन उसे बाहर निकालने की धमकी देती है और पैसा देने से भी मना कर रही है। जब कभी पैसे की मांग की जाती है तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। जिसके बाद गांव के पंचों ने मकान मालकिन व पूर्व पंचायत समिति सदस्य महिला से थूक चाटने का फरमान सुनाया। जिसके बाद मजबूरन महिला भरी पंचायत में थूक चाटती हुई दिखी। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और गांव के पंच तथा दबंग छवि के किराएदार अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर के विशनपुरा का मामला

मुजफ्फरपुर के विशनपुरा का मामला

मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि किराए के विवाद में महिला से थूक चटाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महिला के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें यह आरोप लगाया गया कि मुजफ्फरपुर जिले के नया बाजार विशुनपुर में महिला की मार्केट है, जिसमें 15 दिसंबर 2016 को अरुण सिंह ने दुकान खोलने के लिए ढाई हजार मासिक पर कमरा किराये पर लिया था। लेकिन, दो हजार किराया देने लगा। दो-तीन माह पहले हमें जानकारी मिली कि दुकान में शराब-गांजा बेचा जा रहा है। इस पर हम आपत्ति जताते हुए अरुण सिंह को रोका। इसके बाद अरुण ने धमकी देना शुरू कर दी। वह तीन माह से किराया भी नहीं दे रहा था।

दबंग किराएदार ने भी लगाए महिला पर आरोप

दबंग किराएदार ने भी लगाए महिला पर आरोप

इसी बात को लेकर गांव वालों की एक पंचायत बैठी जहां अरुण सिंह ने कहा कि दुकान खोलने से पहले इन्हें मकान बनाने के लिए हमने एडवांस दिया था। पीड़िता के द्वारा इस बात से इंकार किया जा रहा है इसी को मध्य नजर रखते हुए पंचायत ने उन्हें थूक चाटने की सजा सुनाई और भरी पंचायत में उसे इतना जलील किया गया की वह थूक चाटने पर मजबूर हो गई। वहीं मामले में लिखित शिकायत दर्ज होते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और अब तक की जांच में सामने आया है कि मजबूरन महिला को थूक चाटने पर मजबूर किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+