Muzaffarpur Chunav Result 2024: मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राजभूषण चौधरी ने जीत हासिल की
Muzaffarpur Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना चल री है। लोकसभा चुनाव के तहत बिहार की 40 सीटें बहुत खास है। बिहार की हॉट सीटों में मुजफ्फनगर सीट भी शामिल है। लीची के शहर से मशहूर मुज्जफरपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुबाबला हुआ।
बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीटा से भाजपा के राजभूषण निषाद ने जीत हासिल की है। राजभूषण ने इंडिया गटबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को हराया है।

अजय निषाद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव टिकट पर तत्कालीन वीआईपी प्रत्याशी राजभूषण निषाद को चार लाख वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2024 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर राजभूषण चौधरी को कुल 619749 वोट मिले हैं, वहीं अजय निषाद को 384822 वोट हासिल हुए हैं।
बता दें बिहार की इस मु्जफ्फरपुर सीट की खास बात है ये है कि ये दोनों ही उम्मीदवार 2019 के चुनाव में आमने-सामने थे लेकिन भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी डॉ राजभूषण निषाद पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी थे वहीं कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी अजय निषाद बीते दो बार के चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे।
वैसे इस सीट से 26 प्रत्याशी मुजफ्फरपुर में चुनाव मैदान में थे लेकिन प्रमुख लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस की ही थी जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
इनके अलावा मुजफ्फरपुर सीट से AIMIM प्रत्याशी अंजारुल हसन, बसपा से डॉ विजयेश कुमार, भारतीय सार्थक पार्टी से एडवोकेट सुधीर ओझा भी चुनाव मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications