मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने खाकी को बनाया निशाना, दिनदहाड़े की हत्या

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की सुबह कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाने के चौकीदार मो. जैद (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। अनवारा पुल के महादेव मठ के पास बाइक सवार दो से अधिक अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चौकीदार के पेट में लगी, जो आरपार हो गई। घटना के वक्त वह मुरारपुर स्थित घर से बाइक से थाने जा रहे थे। उनकी पत्नी मलका तरन्नुम उर्फ तबस्सुम परवीन ने शराब माफियाओं पर साजिशन हत्या कराने का आरोप लगाया है।

muzaffarpur goons did murder of policeman

वहीं, घटना की सूचना पाकर मो. जैद के ग्रामीण, रिश्तेदार व परिचित सभी घटनास्थल पर पहुंचे। मनियारी-महुआ रोड को जाम कर बवाल शुरू कर दिया। पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। धीरे-धीरे मनियारी के कई चौक-चौराहों को आक्रोशित भीड़ ने जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वेस्ट सयैद इमरान मसूद ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय मांगा। इसके बाद जाकर दोपहर करीब ढाई बजे जाम हटाया गया। घटना सुबह करीब पौने दस बजे हुई। पुलिस ने घटनास्थल से मो. जैद की बाइक भी बरामद की है।

शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
इससे पहले जख्मी मो. जैद को अनवरा के एक ग्रामीण अपने एक परिचित के साथ बाइक से किसी तरह मनियारी थाने ले गए। वहां से उन्हें शहर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधा घंटा इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मनियारी थाने के चौकीदार को गोली मारी है। 72 घंटे में हत्यारोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+