बिहार: मुखिया को गोलियों से भूना, एसपी लिपि सिंह और डीआईजी शिवदीप लांडे के क्षेत्र में बेखौफ हैं अपराधी

सहरसा, 9 अप्रैल। बिहार के सहरसा जिला में एक और मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। 31 मार्च गुरुवार को भागलपुर जिले में कुमैठा पंचायत की मुखिया अनिता देवी की हत्या कर दी गई थी। अब सौरबाजार प्रखंड के खजूरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह का मर्डर हो गया। सहरसा जिले में एसपी लिपि सिंह तैनात हैं जिनको सख्त अफसर के तौर पर जाना जाता है। कोसी रेंज में ही दबंग पुलिस अफसर के तौर पर मशहूर शिवदीप लांडे डीआईजी के तौर पर तैनात हैं। फिर भी इस क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हत्याकांड को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद रंजीत साह मुखिया के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।

Mukhiya murdered by goons in Saharsa districts

घटना शुक्रवार के शाम की है। खजूरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह साथियों के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उनको गोली मार दी। मुखियों को गोलियों से भूनने के बाद बदमाश फरार हो गए। मुखिया के साथी भी वहां से जान बचाकर भागे। जानकारी के मुताबिक, मुखिया रंजीत साह के पास रास्ते में फोन आया जिसके बाद वे बाइक रोककर बात करने लगे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। घायल मुखिया को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

मुखिया की हत्या की खबर इलाके में फैलते ही उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बैजनाथपुर चौक को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुखिया की हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है। एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर कहा है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार में पिछले आठ महीने में आठ मुखिया की हत्या हो चुकी है। मुंगेर में मुखिया परमानंद सिंह, जमुई में प्रकाश महतो, पटना में गोरेलाल, पटना में ही नीरज कुमार, भोजपुर में संजय सिंह, गोपालगंज में सुखल मुसहर, भागलपुर में अनिता दोवी और सहरसा में मुखिया रंजीत साह की हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+