Bihar Politics: भभुआ में मुकेश सहनी ने कहा- निषाद अब वोट नहीं बेचेगा, आरक्षण के संघर्ष के लिए ले रहा संकल्प

Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज हेलीकॉप्टर से कैमूर जिले के चांद प्रखंड के लेदरी गांव पहुंचे। उनके पहुंचने पर यहां जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए सहनी ने आरक्षण की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया।

मुकेश सहनी ने कहा कहा कि हमलोग उस दशरथ मांझी के बिहार वाले हैं जो पहाड़ में रास्ता बनाने वक्त कहा करते थे कि जब तक तोड़ेगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज हमने भी तय कर लिया है कि जब तक आरक्षण नहीं ले लेंगे तब तक छोड़ेगे नहीं।

Mukesh Sahani said- Nishad will not sell votes now, is taking resolution to fight for reservation

' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित सहनी ने साफ लहजे में दावा करते हुए कहा कि अब निषाद का बेटा वोट नहीं बेचेगा। अब एक-एक निषाद हाथ में गंगाजल लेकर आरक्षण के लिए संघर्ष करने का संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की लड़ाई कोई नई नहीं है। यह मेरा हक और अधिकार है।

Recommended Video

    भभुआ में मुकेश सहनी ने कहा- निषाद अब वोट नहीं बेचेगा, आरक्षण के संघर्ष के लिए ले रहा संकल्प

    जब देश एक है, संविधान एक है, पीएम एक है तो फिर पश्चिम बंगाल और दिल्ली में निषादों को आरक्षण है और बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि आज निषादों की आबादी 3 करोड़ से अधिक होने के बाद भी एक भी निषाद का बेटा कलेक्टर नहीं है। अगर आज आरक्षण होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती।

    मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि आज देश में पैसा और पॉवर का ही बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं और आज निषादों के लिए जमीन पर घर नहीं है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।

    मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आज सभी संघर्ष का संकल्प ले रहे है और यही संकल्प निषादों के उज्जवल भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उन्हीं की हम सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हमे सिर्फ आरक्षण चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+