Bihar Politics: ‘150 सीटों पर हम...’ मुकेश सहनी ने बता दिया कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, क्या है प्लान
Mukesh Sahani, Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी भी अपनी विकासशील इंसान पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की एक अहम बैठक के बाद मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार की 150 सीटों पर हम लोग हार जीत तय करेंगे।

वीआईपी की चुनावी रणनीति: मुकेश सहनी ने इस बात पर जोर दिया कि वीआईपी सिर्फ टिकट मांग नहीं रही है, बल्कि टिकट बांटने की स्थिति में भी है। उन्होंने बताया कि वीआईपी ने 8-10% वोट शेयर के साथ अपनी पहचान बनाई है। हमारे पास 150 सीटों पर नतीजों को प्रभावित करने की ताकत है।
विकासशील इंसान पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर सहयोगियों का समर्थन करेगी। उन्होंने सहयोगियों को भरोसा दिलाया कि वे जहां भी चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका समर्थन किया जाएगा। मुकेश सहनी ने दोहराया कि वीआईपी का लक्ष्य गठबंधन सरकार बनाना है। सरकार बनने पर उनका उपमुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित होगा।
गठबंधन और समर्थन पर ध्यान केंद्रित: मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आधी सीटें पिछड़े वर्गों और एससी समुदायों के लिए आरक्षित होंगी। इस कदम का उद्देश्य इन समूहों के लिए प्रतिनिधित्व और कल्याण सुनिश्चित करना है। हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन सहयोग करना पसंद करेंगे।
"इस चुनाव में चार नहीं, बल्कि 40 विधायक।" उन्होंने पूरे विश्वास के साथ भविष्यवाणी की कि उनकी पार्टी 60 में से 40-50 सीटों पर जीत दर्द करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी निर्वाचन क्षेत्रों तैयारी कर रहे हैं। सहनी ने साफ कर दिया कि वीआईपी रणनीतिक रूप से अपनी लड़ाइ लड़ेगी। अपने सहयोगियों का समर्थन कर बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications