चुनावी दौरे के दौरान मुकेश सहनी ने तेजस्वी के लिए लाया लंच, मछली खाकर बुरे फंसे राजद नेता, विपक्ष ने घेरा

Tejashwi Mukesh Sahani Lunch: विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी, महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद से ही राजद नेता तेस्वी यादव के साथ लगातार चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। तेजस्वी यादव एनडीए नेताओं पर हमला बोलने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के लंच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी यादव ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि आप सब लोग देख रहे हैं कि हम लोग मुकेश सहनी जी के साथ हैं। पुरा दिन प्रचार करने के बाद हम लोगों को यही 10 से 15 मिनट मिला है, जो हम लोग लंच कर सके।

Mukesh Sahani Aur Tejashwi Yadav Lunch Video Viral RJD neta ko machhli ka swad pada mahnga

तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मुकेश सहनी लंच के लिए खाने में स्वादिष्ट मछली लाए हैं। एक कांटे की मछली के साथ रोटी, नमक, मिर्ची है। यही मौका मिलता है जब हम लोग 10-15 मिनट खाना खा सके। दिन भर हम लोग प्रचार में लगे रहते हैं। मुकेश सहनी का धन्यवाद देते हैं, कि उन्होंने मछली खिलाया है। कौन सी मछली खा रहे हैं, यह मुकेश सहनी बताएंगे।

Recommended Video

    चुनावी दौरे के दौरान मुकेश सहनी ने तेजस्वी के लिए लाया लंच,मछली खाकर बुरे फंसे राजद नेता

    मुकेश सहनी ने कहा कि यह चेचरा मछली है, जो कि खासकर कोशी मिथिलांचल में पाया जाता है। मज़बूती से हम लोग प्रचार प्रसार कर रहे हैं। थोड़ा वक्त मिलने पर हम लोगों का लंच हेलीकॉप्टर में हो जा रहा है। प्याज़, मछली और मिर्ची हम लोग खा रहे हैं। हम लोगों का तेजस्वी और मेरा वीडियो देखकर कुछ लोगों को बहुत मिर्ची लगेगा।

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज तेजस्वी यादव के वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी चुनावी सनातनी हैं, सनातन का लबादा ओढ़ते हुए तुष्टिकरण की सियासत करते हैं। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग सनातनी तो बनना चाहते हैं लेकिन सनातन का संस्कार नहीं सीख नहीं पाए।

    भाजपा नेता सौरव ने कहा कि लालू सावन में मटन का स्वाद चखते हैं, तो बेटा तेजस्वी नवरात्र में मछली खा स्वाद ले रहे हैं। वोट के लिए यह लोग बहुत गिर गए हैं। धर्म, संस्कार को किनारा करते हुए धर्म का लगातार अपमान कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+