सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन अभी रहेंगे जेल में
रेलवे के तीन मामलों में कोर्ट ने पप्पू यादव को जमानत दे दी है लेकिन अभी उनके खिलाफ दो और मामले चल रहे हैं। फिलहाल वे जेल में ही रहेंगे।
पटना। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को तीन मामले में गुरुवार को जमानत मिल गई है लेकिन अभी भी वह पटना के बेउर जेल में कैद रहेंगे। उन्हें रेलवे के तीन मामलों में कोर्ट से जमानत मिली है। लेकिन उनके खिलाफ अभी भी पटना पुलिस के दो और मामले लंबित है। इसी के वजह से वह जेल में कैद रहेंगे। जेल से छूटने के लिए उन्हें और दो मामले में जमानत लेनी पड़ेगी।

आपको बताते चलें कि सांसद पप्पू यादव को गुरुवार की सुबह बेउर जेल से रेलवे मजिस्ट्रेट के पास पेशी के लिए काफी पुलिस बल की करी मुस्तैदी के बीच लाया गया था। जैसे ही लोगों ने सुना सांसद पप्पू यादव कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे हैं, उनके समर्थकों की भीड़ कोर्ट के बाहर खड़ी हो गई। लोग पप्पू यादव से मिलने के लिए काफी देर तक कोर्ट के बाहर खड़े रहे जहां सुनवाई के बाद उन्हें रेलवे के तीन मामले में जमानत दे दी गई। आपको बताते चलें की सांसद पप्पू यादव को आज बिना हथकड़ी लगाए की कोर्ट में पेश किया गया ।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जब सांसद पप्पू यादव को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था तो उनके हाथों में हथकड़ी पहना दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने आपत्ति जताई। फिर उनके हाथों से हथकड़ी खोली गई थी। इस मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव कि पत्नी ने लोकसभा में इसे उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बिहार पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। जिसके जवाब में पटना पुलिस ने लोकसभा को रिपोर्ट की कॉपी भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications