नीतीश कुमार की 'दिलचस्पी' ने खोज निकाला बिहार में 3000 साल पुराना स्तूप

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की पुरातत्व में दिलचस्पी के चलते बिहार में 3000 साल पुराने स्तूप के अवशेष मिले हैं। ये अवशेष बिहार के शेखपुरा में मिले हैं। नीतीश कुमार ने यहां मिट्टी के पात्रों को देखकर इनके पुरात्विक महत्व के होने की बात कही थी। जिसके बाद पुरात्व विभाग ने इसकी जांच की तो सामने आया कि ये करीब 3000 साल पुराने स्तूप के हैं। जो अवशेष मिले हैं, इनमें मिट्टी के बर्तन वगैरह हैं।

 नीतीश गए थे इस क्षेत्र के दौरे पर

नीतीश गए थे इस क्षेत्र के दौरे पर

नीतीश कुमार को पुरातत्व में उनकी रूचि के लिए जाना जाता है। वो बीते शुक्रवार को अपनी विकास समीक्षा यात्रा के दौरान शेखपुरा के फारपर गांव में पहुंचे थे। यह गांव राज्य की राजधानी से करीब 120 किलोमीटर की दूर है। यहीं उनकी नजर एक स्तूप पर पड़ी तो उन्होंने कहा कि ये पुरातात्विक महत्व वाला स्थानहै। सीएम के साथ मौजूद मुख्य सचिव ने नीतीश की बात पर के पी जायसवाल अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक बिजॉय कुमार चौधरी को फोन किया था और टीम भेजकर जांच की बात कही थी।

भगवान विष्णु और देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां मिलीं

भगवान विष्णु और देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां मिलीं

के पी जायसवाल अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक बिजॉय कुमार चौधरी ने रविवार को इस जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमने कल उस जगह का दौरा किया, जहां कई अवशेषों को देखकर हम काफी रोमांचित हुए। ये अवशेष उनके पुरातन होने का संकेत देते हैं। पुरातत्वविदों की टीम को वहां बुद्ध, भगवान विष्णु और कुछ देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां मिली हैं।

नवपाषाण काल की हो सकती हैं मूर्तियां

नवपाषाण काल की हो सकती हैं मूर्तियां

चौधरी ने बताया है कि काले और लाल रंग में वस्तुओं के अवशेष 3000 साल पुराने हैं। नक्काशीदार कलाकृति वाली वस्तुएं नवपाषाण काल की भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से फोन पर जानकारी मिलने के बाद पुरातत्वविदों का एक दल शुरुआती खोज के लिए अरियारी खंड स्थित फारपर गांव रवाना हुआ और जांच की। चौधरी ने कहा कि अब हमारी योजना यहां अपनी खोज को आगे ले जाने की है क्योंकि हमें यहांऔर भी प्राचीन कलाकृतियां मिलने की उम्मीद है। चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी जब हमारा संस्थान राज्यव्यापी खोज चला रहा था तब भी इस गांव में कुछ खंडित मूर्तियां मिली थीं लेकिन इस स्तूप पर टीम की निगाह नहीं गई थी, अब जबकि सीएम के देखने के बाद इस पर खोज हो रही है तो हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+