एक पैर से 1 KM कूद कर स्कूल जाता है प्रशांत, लगवाए गए कृत्रिम पैर, इस वजह से नहीं हो पाया था इलाज
जमुई की सीमा के बाद अब सीतामढ़ी के प्रशांत एक पैरे से कूद-कूद कर स्कूल जाने के की खबर के बाद वायरल हो रहे हैं। वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी मदद का आश्वासन दिया है।
Motivational Story: बिहार के जमुई ज़िला की बेटी के एक पैर से कूदकर स्कूल जाने की खबर सुर्खियों में आते ही सीमा वायरल हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के लोगों ने मदद कर सीमा के हौसले को उड़ान दी थी। वहीं अब सीतामढ़ी का रहने वाला सात साल का मासूम एक पैर से स्कूल जाने पर सुर्खियों में छाया हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ़ से उसे कृत्रिम पैर लगवा दिए गए हैं। वहीं अब अभिनेता सोनू सूद ने भी उसे मदद का आश्वासन दिया है। नरगां दक्षिणी पंचायत के मलहा टोल के रहने वाले हरिशंकर पासवान का बेटा प्रशांत एक पैर से एक किलो मीटर तक कूद कर स्कूल जाता है।

आर्थिक स्थिति की वजह से नहीं पाया बेहतर इलाज
प्रशांत के स्कूल की टीचर ने उसकी काफी मदद की, उन्होंने पहल करते हुए प्रशांत को बैसाखी दिलाई थी। शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला आने के बाद मलहा टोल मध्य विद्यालय में बेतिया से डॉक्टर की टीम पहुंची। प्रशांत की जानाकारी ली और कृत्रिम पैर लगाने के लिए शुक्रवार को अपने साथ ले गई और प्रशांत को कृत्रिम पैर लगाया गया। शिक्षिका प्रियंका कुमारी और प्रशांत के पिता हरिशंकर पासवान ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इस वजह से प्रशांत के पैर का सही इलाज नहीं करवा पाए थे। पैर में परेशानी होने की वजह से डॉक्टर की सलाह पर पैर काट दिया गया था। पैर काटने के कुठ दिन के बाद प्रशांत एक पैर से ही स्कूल जाने लगा।

अभिनेता सोनू सूद ने दिया मदद का आश्वासन
आपको बता दें कि जिला के दो दिव्यांग छात्रों को कृत्रिम पैर लगवाया गया है। मध्य विद्यालय (हरि छपड़ा, डुमरा) पांचवी क्लास के छात्र आदित्य कुमार और मध्य विद्यालय मलहा टोल (परिहार) कक्षा 2 के छात्र प्रशांत को शनिवार के दिन कृत्रिम पैर लगाया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ़ से बच्चों को पोशाक वगैरह भी दिए गए। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी कॉल कर प्रशांत का हाल चाल जाना। इसके साथ ही बेहतर शिक्षा और आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया।
Recommended Video

एक पैर से कूद-कूद कर स्कूल जाती थी सीमा
जमुई जिले की रहने वाली दिव्यांग छात्रा सीमा एक पैर से कूद-कूद कर स्कूल जाने की खबर से खूब वायरल हुई थी। जिसके बाद कई लोग सीमा की मदद के लिए आगे आए थे, लेकिन जिलाधिकारी की खास पहल के बाद सीमा को कृत्रिम पैर लगाए गए । भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर ने सीमा को बेहतर गुणवत्ता वाला कृत्रिम पैर मुफ्त में लगाया था। कृत्रिम पैर लगने के बाद सीमा ने ज़िंदगी को नए तरह से जी रहीं है । एक पैर के सहारे स्कूल जाने वाली सीमा कृत्रिम पैर के ज़रिए दोनों पांव से स्कूल जाने लगी। सीमा की एक मुश्किल हल हुई।

हाईटेक तकनीक से तालीम हासिल कर रही है सीमा
सीमा को आसानी से शिक्षा ग्रहण करने के लिए हाईटेक सुविधा भी दी गई है। अब वायरल गर्ल सीमा हाईटेक तकनीक से तालीम हासिल कर रही है। दरअसल ऑनलाइन कोचिंग संस्थान चलाने वाली एक कंपनी ने सीमा को टैबलेट दिया है जिसके सहारे वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं। सीमा को मिले नए तोहफ़े पर सीमा और उसके परिजनों ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार और कोचिंग चलाने वाली कंपनी का शुक्रिया अदा करते हुए खुशी का इज़हार भी किया।
ये भी पढ़ें: Flashback 2022: क्या फिर कोरोना बरपाएगा कहर, लोगों में बढ़ रही पहले जैसी दहशत
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications