Flashback 2022: क्या फिर कोरोना बरपाएगा कहर, लोगों में बढ़ रही पहले जैसी दहशत
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लोगों में फिर दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि अब दोबारा कोरोना से लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। पिछली बार के कहर से अभी तक सभी लोग जूझ रहे हैं और फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है।

Corona Flashback 2022: चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पड़ोसी देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एडवायजरी जारी कर दी है। वहीं में भी कोरोना के मद्देनज़र बिहार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, IGIMS (पटना) माइक्रोबायोलाजी विभाग के साथ WHO के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को नये स्ट्रेन के बाबत एलर्ट रहने का निर्देश भी दिया गया।
Recommended Video

कोविड को लेकर अलर्ट मोड में प्रदेश सरकार
प्रत्यय अमृत (अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग) ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं। विभिन्न जिलों में हो रही कोविड जांच में पॉजिटिव मरीज़ मिल रहे हैं। कोविड मामले में ज़्यादा जानकारी के लिए पॉजिटिव मरीज़ों की जीनोम सिक्वेसिंग भी कराई जाएगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाज़ारों में रैंडम टेस्ट भी करवाई जाएगी। प्रत्यय अमृत की मानें तो प्रदेश में करीब 50 हज़ार कोविड टेस्ट हर रोज़ कराए जा रहे हैं। ज़्यादातर मामले निगेटिव ही मिल रहे हैं, फिलहाल प्रदेश में कोविड के तीन सक्रिय मामले सामने आए हैं।

कोरोना के लेकर प्रशासन ने जारी की गाइलाइन
बिहार के गया ज़िले से कोरोना बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि दिसंबर के आखिर में एक कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। जापान समेत 12 देश के लोग के करीब 60 हज़ार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं एक्सपर्ट की मानें तो जापाना में हर रोज़ डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। चूंकि गया में होने वाले कार्यक्रम में जापान के लोग भी शामिल होंगे। विदेश से आने वाले लोगों की वजह से कोरोना विस्फोट होने का डर सताने लगा है। इस बाबत गया ज़िला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की हिदाय़त दी है। इसके साथ ही 3 लेयर सुरक्षा और जांच के इंतज़ाम भी गया एयरपोर्ट पर की गई है।

दलाई लामा के कार्यक्रम की वजह से अलर्ट जारी
बिहार के बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम में वियतनाम, जापान, वर्मा, थाइलैंड और तिब्बत के साथ कई मुल्कों के बौद्ध धर्म के अनुयायी शिरकत कर रहे। कोरोना की दस्तक की वजह से यहां भी कोरोना के गाइडलाइन जारी किए गए हैं। कोरोना मद्देनज़र सख्ती करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा फिर से मंडराने लगा है। इसलिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रो वायरोलॉजी विभाग को भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लोगों में बढ़ रही पहले जैसी दहशत
कोरोना मामले की खबर के बाद अब लोगों में फिर से दहशत का माहौल है, उनका कहना है कि पिछली बार कोरोना काल में काफी तबाही हुई थी। कई मां की गोद सुनी हो गई तो, महिलाओं की मांग के सिंदूर उजड़ गए। बहनों के भाई छिन गए। एक साथ कई परिवार ने अपने सदस्यों को खो दिया। वह भयानक मंज़र था, जिसने नौकरी छीनी, जाने ली अब दोबारा वह मंजर देखने की हम लोगों में हिम्मत नहीं है। कोरोना ने दोबारा क़हर बरपाया तो इंसान को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। क्योंकि पिछली बार के क़हर से अभी हम लोग बाहर भी नहीं निकल पाए हैं और फिर से कोरोना ने दस्तक दे दिया है।
ये भी पढ़ें: Club Foot Surgery: भागलपुर इलाज करवाने पहुंचा अफ्रीकी मरीज़, दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक हुआ इलाज












Click it and Unblock the Notifications