Motivational Story: बिहार का बेटा ‘इक़बाल’ बना Shark Tank India Season 3 का जज, जानिए कौन हैं अज़हर
Shark Tank India Season 3 Judge, Azhar Iqubal: युवा एटरप्रेन्योर को आर्थिक मदद कर सपनों की उड़ान भराने वाले शार्क टैंक इंडिया के जज के तौर पर बिहार के बेटे को चुना गया है। अज़हर इक़बाल शार्क टैंक सीज़न 3 में बतौर जज नज़र आने वाले हैं। ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे की अज़हर इक़बाल कौन हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं...
बिहार के किशनगंज जिला से ताल्लुक रखने वाले अज़हर इकबाल के बहादुरगंज के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में अज़हर इकबाल Inshorts के CEO हैं। इनशॉर्ट क्या है वह आपको आगे बताएंगे। आपको बता दें कि शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 की जनवरी 2024 में आने की संभावना है।

अज़हर इकबाल के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में काफी ज़हीन था। उसकी दसवीं तक की पढ़ाई किशनगंज के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई के लिए अज़हर ने दिल्ली का रूख किया IIT JEE में 600 के करीब AIR (ऑल इंडिया रैंक) लाया था। इसके बाद और वहां उसने IIT Delhi में दाखिला लिया।
IIT Delhi में पढ़ाई के दौरान ही अज़हर ने News In Shorts नाम से एक फेसबुक पेज बनाया, उसे लगातार चलाते रहे और आज की तारीख़ में भी उस पर काम जारी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये Inshorts क्या है। तो आपको बता दू कि ये ख़बर पढ़ने के लिए एक न्यूज़ कलेक्शन एप्प है। इसके ज़रिए आप कम वक्त में देश दुनिया की ख़बरों से वाकिफ़ हो जाते हैं।
Inshorts एप्प की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि बड़ी से बड़ी ख़बर की जानकारी आपको सिर्फ 60 लफ्ज़ों में ही मिल जाएगी। बिना वक्त गंवाए आप ताज़ातरीन ख़बरों से वाकिफ़ हो जाते हैं। अज़हर इकबाल इसी के को-फॉउंडर हैं। उन्होंन साल 2013 में अपने दोस्त दीपित और अनुनय के साथ मिलकर इनशॉर्ट्स ऐप्प लॉन्च किया था। साल 2019 उन्होंने Public app भी लॉन्च किया था।












Click it and Unblock the Notifications