मोतिहारीः दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष की हत्या, सुपारी देने के आरोप में मुखिया गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने खाद दुकान में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी भागने लगे तो आसपास के दुकानदारों ने भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने अपराधियों की बाइक में आग लगा दी और अरेराज-मोतिहारी रोड को जाम कर दिया। पुलिस पर भी हमला कर दिया।

motihari pacs president murdered in daylight

पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग की। पकड़ाए अपराधी ने कहा कि उसे मटियरिया पंचायत के मुखिया ने हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तब तक वे सड़क पर डटे रहेंगे। लोग पुलिस से अपराधी को ग्रामीणों के हाथों सौंपने की मांग करने लगे। पुलिस ने मना किया तो लोग पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। लोग फिर भी नहीं माने और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।

एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। उसकी पहचान अनिल सहनी के रूप में हुई है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में अपराधी अनिल सहनी ने बताया कि मटियरिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पैक्स अध्यक्ष को मारने की सुपारी दी। वहीं पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित मुखिया सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पवन गुप्ता मंगलवार की सुबग अपनी खाद की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए और दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोली लगी, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैक्स चुनाव में मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पवन गुप्ता का विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+