Motihari News: रेलवे ट्रैक के बीच लेटी लड़की, लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Motihari High Voltage Drama News Today: बिहार के मोतिहारी ज़िले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवती अचानक से रेलवे ट्रैक के बीचो बीच लेट गई। लोको पायलट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाई। लोकल ट्रेन नंबर 15556 मोतिहारी से पाटलिपुत्र जाने वाली बापूधाम ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
10 सितंबर मंगलवार को चकिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब, एक युवती लोकल ट्रेन के सामने बीचो बीच रेलवे ट्रैक के सामन लेट गई। लोको पायलट ने अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। 15556 बापूधाम लोकल ट्रेन मोतिहारी से पाटलिपुत्र जा रही थी।

Recommended Video
इसी दौरान पॉवर हाउस लेवल क्रॉसिंग नंबर 136 के पास रेलवे ट्रेक पर अचानक युवती लेट गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन रोक दी। इसके बाद युवती को वहां से हटने के लिए कहा लेकिन वह ट्रैक से हटने के लिए तैयार ही नहीं थी। एक बैग लेकर वह रेलवे ट्रैक पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी।
मौके पर स्थानीय लोग जुटे, इतने ही देर में युवती के घर वाले भी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे।लड़की बार-बार मरने की ज़िद करते हुए ट्रैक पर अड़ी रही। परिजनों ने जबरदस्ती उसे ट्रैक से हटाया और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। युवती को उसके परिजन साथ ले गए।
स्थानीय लोगों की मानें तो यह प्रेम प्रसंग का मामला है। इस तरह कम उम्र में कोई अपनी जान देने की ज़िद क्यो करेगा। घर वालो ने बिना मर्ज़ी रिश्ता तय कर दिया होगा जो कि युवती को पसंद नहीं था। इसलिए वह खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। गनीमत रही की वक्त रहते लोको पायलट की नज़र पड़ गई, जिससे उसकी जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications