मोतिहारीः 7 दिन के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, मुंह व नाक से निकला झाग और खून

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घर के कुछ सदस्यों के गले में दर्द था तो किसी को पेट दर्द की शिकायत थी। किसी के मुंह व नाक से झाग व खून निकला। इलाज के लिए पांचों को भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पीड़ित परशुराम प्रसाद कुशवाहा के घर की घटना है। 26 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक कुल पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

motihari five people died in on family between one week

मुखिया शोभा देवी ने बताया कि ठग प्रसाद की 11 वर्षीय बेटी अंश कुमारी की मौत 26 अगस्त को हुई थी। परशुराम प्रसाद कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार व उनके 10 वर्षीय पुत्र प्रियांश कुमार की मौत 1 सितंबर को हुई थी। वहीं, उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों 13 वर्षीय मुन्नी कुमारी व 4 वर्षीय कालू कुमार की मौत शुक्रवार को हो गई है। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है।

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम मामले की जांच कर रही है। सिरसा कॉलोनी में जांच टीम भेजी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। घरवालों से पूछताछ जा रही है। एक मेडिकल टीम को घर में तैनात किया गया है, वो परिवार के सदस्यों का हेल्थ चेकअप कर रहे हैं।

भोजपुर में डूबने से तीन की मौत

वहीं बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को दाह संस्कार करने गए तीन युवकों की सोन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत गई। मृतक तीनों युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के थे। दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+