एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में टंकी में घुसे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मोतिहारी। बिहार के मोतीहारी जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की एक साथ मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पहले एक 16 वर्षीय लड़का शौचालय की निर्माणाधीन टंकी में गिर गया था जिससे उसे बचाने के लिए एक-एक कर के बाकी के परिजन टंकी के अंदर घुसे और दम फिर वापस बाहर नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि टंकी के अंदर दम घुटने से सभी की मौत हो गई। मृतक सभी सदस्य एक ही परिवार के थे।

motihari 6 people died due to fallen into septic tank

बताया जा रहा है कि सबसे पहले पुत्र मोहन टंकी की शटरिंग के अंदर गया था, लेकिन काफी देर तक उसके बाहर ना आने पर पिता दिनेश भी टंकी के अंदर गए और फंस गए। दोनों के बाहर ना आने पर फिर उसकी पत्नी व पुत्री भी सीढ़ियों के सहारे अंदर प्रवेश कर गईं। दिनेश का दूसरा पुत्र बसंत कुमार भी मां-पिता और भाई को देखने गया। ये चारों जब नहीं लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते पड़ोस के दो लोग और अंदर प्रवेश कर गए लेकिन उनका ना समझी ने उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया।

ऑक्सीजन की कमी से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों की इलाज कराने के लिए जब गांव वाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर और ऑक्सीजन के ना मिलने पर जमकर बवाल काटा। बड़ी मुश्किलों से मौके पर काबू किया जा सका। मामले में सिविल सर्जन डा. बीके सिंह ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन होनी चाहिए थी। चिकित्सकों को ऑन-ड्यूटी रहना चाहिए था। इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले में परिजनों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+