बिहारः मोतिहारी में नेपाल पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर से 119 करोड़ रुपये के जेवरात किया बरामद

मोतिहारी। भारत नेपाल सीमा के बीरगंज से सामने आई है , जहां भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर से 23 किलो सोना और दो किलो चांदी नेपाली पुलिस ने जब्त किया है , जिसका बाजार मूल्य लगभग 119 करोड़ है। सोना नेपाली पुलिस ने बरामद किया है। भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के अपने भाई अशोक सिन्हा के बीरगंज के रेशम कोठी स्थित गणेश अपार्टमेन्ट में गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल की पुलिस ने छपेमारी की।

motihar nepal police recovered jewellery of 119 crore rupees from bjp candidate brother house

इस दौरान पुलिस ने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है। पर्सा जिला के एसपी गंगा पंथ ने इस पूरे मामले की जानकारी साझा किया है । आपको बता दें कि प्रमोद सिन्हा पहले पूर्वी चंपारण के जदयू के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में भी थे। लेकिन रक्सौल के वर्तमान में बीजेपी से विधायक रहे अजय सिंह का टिकट पार्टी ने काटा और प्रमोद सिन्हा को रातों रात जदयू से निकाल कर बीजेपी में सदस्यता दिलाया गया।

फिर उन्हें रक्सौल विधानसभा से बीजेपी के प्रात्याशी के तौर पर उतरा गया है और नेपाल पुलिस के इस कार्यवाई के बाद जनता के बीच तरह तरह की बातें सामने आने लगी हैं।भारत-नेपाल की सीमा से सटे पर्सा जिला वीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार को भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद किया। इसकी जानकारी पर्सा जिला एसपी गंगा पंत ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरगंज महा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 5 रेशम कोठी में स्थित गणेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर 303 नंबर फ्लैट में छापेमारी की।

वहीं भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वह और उनके भाई पिछले 15 साल से अलग रह रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+