बिहार: लड़कियों को करता था परेशान, मां ने सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या

पटना। बिहार के बख्तियारपुर में एक मां ने अपने बेटे की हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या की सुपारी दे दी। महिला ने तीन सुपारी किलर को 50 हजार रुपए दिए थे। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ने तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है। हत्यारों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की है।

Mother killed her son by giving money to Supari killer

घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। आकाश होटल के पीछे 7 मई 2018 मिंटू नाम के एक युवक का शव मिला था। घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एसएसपी मनु महाराज ने पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस टीम की जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक मिंटू के अपने मां से संबंध ठीक नहीं थे। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे में रोज झगड़ा होता था। पुलिस ने मृतक मिंटू की मां की कॉल डिटेल निकाली तो मां के द्वारा हत्या करवाने के मामले का खुलासा हुआ।

हैवान बन गया था बेटा, मरवा दिया
आरोपित महिला रेणु देवी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। मृतक मिंटू राम बड़ा था। दो बेटे दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। मिंटू की हरकतों से पूरा गांव परेशान था। वह राह चलते किसी भी महिला और छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। किसी के घर में चोरी करना व सामान छीन लेना उसकी आदत बन गई थी। रेप के एक केस में वह जेल भी गया था। कई बार समझाने-बुझाने के बाद भी उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी। बताया कि उसके बाद अपराधी धर्मवीर कुमार को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बेटे की हरकतों से तंग आकर उसकी मां ने सुपारी देकर हत्या करा दी। बेटे ने अपनी जमीन दिखाकर कई लोगों से रुपए भी कर्ज में लिये थे। दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+