Bihar: पूर्व सीएम राबड़ी देवी बनी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, सत्ता पक्ष ने भी नियुक्त किये सचेतक
Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद के 5 दिवसीय मानसून सत्र का आगाज़ 22 जुलाई से होने जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान पुनः परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।
आरजेडी की मांग पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल की मान्यता दे दी। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। शनिवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक का मनोनयन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मनोनयन की सूचना दी गई। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सचेतकों के मनोनयन की मंजूरी प्रदान कर दी है।

बिहार विधान परिषद के सत्र में नीतीश सरकार अनुपूरक बजट और दूसरे महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करेगी।
सत्ता पक्ष ने भी घोषित किये नाम
मानसून सत्र के लिए सत्ता पक्ष ने भी अपने नेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रो राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के सीनियर नेता ललन कुमार सर्राफ को सत्तारूढ़ दल का उपनेता बनाया गया है। भाजपा नेता संजय प्रकाश को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।
ज्ञात हो कि बिहार विधान परिषद सचिवालय ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह मानसून सत्र 5 दिवस तक चलेगा और 26 जुलाई को समाप्त होगा। इस दौरान दोनों सदनों में पांच- पांच आयोजित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications