Exit Poll 2025: मोकामा सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला, एग्जिट पोल में अनंत सिंह और वीणा देवी में कांटे की टक्कर
Exit Poll 2025, Mokama Seat: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. लेकिन नतीजों से पहले ही पूरे बिहार में एग्जिट पोल की चर्चा जोरों पर है. हर कोई यही जानना चाहता है कि किसकी बनेगी सरकार और कौन-कौन अपनी सीट जीतने में कामयाब रहेगा.
इसी बीच मोकामा सीट पर भी राजनीतिक माहौल गर्म है. इस सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह फिर से सुर्खियों में हैं. वे फिलहाल जेल में हैं. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इसके बावजूद उनके समर्थन में स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. गांवों में उनके समर्थक पहले से ही जश्न की तैयारियां करने लगे हैं. कई जगहों पर मिठाई और भोज की तैयारी शुरू हो चुकी है.

क्या होगा अनंत सिंह का?
हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे इस सीट को लेकर एकमत नहीं हैं. कुछ सर्वे एजेंसियों ने अनंत सिंह को बढ़त में बताया है, तो कुछ ने कड़ा मुकाबला या संभावित हार की भी भविष्यवाणी की है. तो क्या मुकाबला आसान है. JVC एग्जिट पोल 2025 के मुताबिक मोकामा सीट पर अनंत सिंह आगे चल रहे हैं. सर्वे का दावा है कि वे आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को पछाड़कर यह सीट जीत सकते हैं.
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अनंत सिंह का स्थानीय प्रभाव और पकड़ अब भी मजबूत है. वहीं News Pinch और एक बड़े अखबार के कुछ एग्जिट पोल्स ने इस सीट पर कड़ा मुकाबला बताया है. कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि वीणा देवी यहां से बढ़त बना सकती हैं.
14 तारीख का इंतजार
इन विरोधाभासी अनुमानों के बीच मोकामा सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं. अनंत सिंह के समर्थक पूरी उम्मीद जता रहे हैं कि वे फिर से जीत दर्ज करेंगे. अब देखना होगा कि एग्जिट पोल की भविष्यवाणी हकीकत में बदलती है या 14 नवंबर को नतीजे कुछ और कहानी कहते हैं.












Click it and Unblock the Notifications