Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav 2025: मोकामा में दो दबंग नेताओं की टक्कर, सूरजभान सिंह बनाम अनंत सिंह, किसका पलड़ा भारी?

Bihar Chunav 2025, Anant Singh Vs Surajbhan Singh: चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मच गई है। इसी बीच बाहुबली सूरजभान सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता तेजस्वी यादव ने ग्रहण कराई।
गौरतलब है कि सूरजभान की पत्नी वीणा देवी पहले से ही आरजेडी की सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी मोकामा विधानसभा सीट से वीणा देवी को अपना उम्मीदवार बना सकती है, और वे गुरुवार को पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल करेंगी।

मोकामा सीट पर दो बाहुबलियों का आमना-सामना
इस बदलाव के बाद मोकामा सीट पर चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार को टिकट दिया है। वहीं आरजेडी के टिकट पर सूरजभान या उनकी पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इस तरह मोकामा में दो दबंग नेताओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। अनंत सिंह लंबे समय से यहां विधायक रहे हैं, जबकि सूरजभान सिंह पूर्व सांसद हैं और इस सीट पर आरजेडी की जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

Mokama Bihar Election 2025

2020 का चुनावी इतिहास और अनंत सिंह की पकड़
मोकामा का चुनावी इतिहास अनंत सिंह के पक्ष में रहा है। 2020 में आरजेडी के टिकट पर उन्होंने यह सीट जीती थी। हालांकि बाद में एक मामले में दोषी पाए जाने के कारण उनकी पत्नी नीलम देवी ने 2022 के उपचुनाव में यह सीट जीती। इस बार अनंत सिंह ने पार्टी बदल ली है और जेडीयू से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

भूमिहार वोटों को साधने की तेजस्वी की रणनीति
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सूरजभान सिंह को पार्टी में शामिल कर भूमिहार वोटों को साधने की रणनीति अपनाई है। हाल ही में बेगूसराय से बोगो सिंह और खगड़िया से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार भी आरजेडी में शामिल हुए हैं। ये दोनों नेता पार्टी से उम्मीदवार बन सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बार आरजेडी 10 सीटों पर भूमिहार समाज से उम्मीदवार उतार सकती है। बिहार के जाति सर्वेक्षण के अनुसार, भूमिहार समुदाय राज्य की 2.86% आबादी और ब्राह्मण समुदाय 3.65% आबादी के हैं। गंगा-सोन पट्टी के भोजपुर, रोहतास, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और मधुबनी में भूमिहार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+