शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, जमानत रद्द

नई दिल्ली। आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार झटका मिला है। कोर्ट ने हत्या के केस में जमानत पर रिहा हुए शहाबुद्दीन की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा कि शहाबुद्दीन को जमानत दिया जाना सही नहीं है।

Shahabuddin

इसके पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान भी शहाबुद्दीन को कड़ी फटकार लगाई थी और साथ ही बिहार सरकार से भी तीखे सवाल किए थे।

बता दें कि शहाबुद्दीन पर तीन भाइयों को तेजाब से नहलाकर मारने का आरोप है। वह पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद करीब 11 साल बाद जेल से बाहर आया था।

क्या है मामला?
साल 2014 के राजीव रोशन हत्याकांड में शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे रिहा किया गया था। राजीव रोशन 2004 में दो भाईयों गिरीश राज और सतीश राज की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह था।

रिहाई के बाद से ही बढ़ा था सियासी घमासान
रिहाई को लेकर शुरू से ही सियासी घमासान जारी थी। तमाम विरोधी दलों ने बिहार सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। वहीं, शहाबुद्दीन ने कहा था कि इसका सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+