ग्रेटर नोएडा में फोटोकॉपी कराने घर से निकलीं दो बहनें लापता होने पर बिहार में मिलीं
ग्रेटर नोएडा के इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं घर से स्टेशनरी की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थीं लेकिन उसके बाद वापस नहीं आईं। पुलिस की खोजबीन में दोनों बिहार में मिलीं।
पटना। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र कि रहने वाली दो नाबालिक बहनें अचानक घर से गायब हो गई थीं, जिसके बाद परिवार वाले उसकी खोजबीन करने में लग गए लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो नजदीकी थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया गया। वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ये पता चला कि वो राजधानी पटना के दानापुर में है। जिसके बाद कासना पुलिस ने दानापुर पुलिस से इस मामले में संपर्क किया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं बरामद हुई दोनों लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और घर से भागने के कारण को जानने में लगी हुई है।

फोटोकॉपी कराने निकली थीं घर से...
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं घर से स्टेशनरी की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थीं लेकिन उसके बाद वापस नहीं आईं। जिसके बाद दोनों के पिता सीनियर साइंटिस्ट राकेश मिश्रा और सेवानिवृत एयरफोर्स अधिकारी बीनूराज के साथ-साथ पूरे परिवार के लोग उस की खोज करने के लिए बाहर निकले लेकिन काफी खोज करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो नजदीकी थाने में जाकर उसके अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दोनों नाबालिक छात्रा अंजली मिश्रा और स्तुति मिश्रा की खोज में पुलिस लग गई। वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने जब दोनों लड़कियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो उसका लोकेशन राजधानी पटना का दानापुर बताया गया। जिसके बाद दानापुर पुलिस से संपर्क कर दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी आईं थीं नजर
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार वालों के मुताबिक ऐसा कहा गया कि मंगलवार की देर शाम 7 बजे दोनों अपार्टमेंट से निकलकर स्टेशनरी की दुकान पर गई थीं, जिसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जब स्टेशनरी दुकान की सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दोनों लड़की दुकान से बाहर निकली थीं लेकिन घर नहीं गई थीं। जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई और जांच के दौरान उसे दानापुर से सकुशल बरामद कर लिया गया।

कुछ बताने को तैयार नहीं हैं लड़कियां
वहीं पूछताछ के दौरान दानापुर पुलिस ने बताया कि दानापुर में उसका एक रिश्तेदार रहता था, जिसके यहां ही वो दोनों चली आई थीं। दोनों नाबालिक लड़कियों की बरामदगी के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई है और लड़की से लगातार पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार वो ग्रेटर नोएडा से भागकर बिहार कैसे चली आई थीं लेकिन वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications