Miss Universe India 2024: बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी काजल चौधरी, दो अभिनेत्री पहले भी लहरा चुकी है परचम
Miss Universe India 2024 News: बिहार में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए राजधानी पटना के NIFT में ऑडिशन हुआ। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है।
इस प्रतियोगिता में हिंदुस्तान से सुष्मिता सेन (साल 1994) और लारा दत्ता (साल 2000) में मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में हुनर का परचम लहरा चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

बिहार की राजधानी पटना में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑडिशन से काफी खुश हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने अवसर देता है।
ऑडिशन के दौरान जज के पैनलों में नितु कुमारी (स्टेट डायरेक्टर,मिस यूनिवर्स बिहार), अर्शिना सुम्बुल (मिस ग्रैंड इंडिया 2023), सोफिया सिंह (मिस एशिया पेसिफिक 2024 और मिस टूरिज्म इंडिया 2023) शामिल थी। वहीं कार्यक्रम की मेजबानी मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2023 तृष्णा रे ने किया।
इस मौक़े पर तनिष्का शर्मा (मिस टीन अर्थ इंडिया 2024) भी मौजूद रहीं, जो कि बिहार से हैं और प्रदेश की नामचीन मॉडलों में शुमार की जाती हैं। नितु कुमारी ने बताया कि इस साल बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में सीधे प्रवेश मिलेगा।
बिहार के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और युवा महिलाओं को उनके प्रतियोगिता करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि पटना की रहनेवाली काजल चौधरी ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम किया है। वहीं मुजफ्फरपुर की रहने वाली अंजली फर्स्ट रनर रहीं। सेकेंड रनर बेगूसराय निवासी दिव्यांशी सची रही।











Click it and Unblock the Notifications