Video: दोनों हाथों में लहराती पिस्टल और फ़िल्मी स्टाइल में बदमाश फरार, Siwan में व्यवसायी पर फायरिंग
बिहार के सिवान में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक मवेशी व्यवसायी को गोलियों से भून देने के बाद बदमाश फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लहराते हुए एक स्थानीय व्यक्ति की बाइक छीनकर फरार हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने चुपके से बनाया है।
पिकअप चोरी कर भाग रहे थे बदमाश
दरअसल, पूरा मामला सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नूर्दीपुर गांव की है। बताया जा रहा कि दो बदमाश मवेशी व्यवसायी की पिकअप चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान व्यापारी की नजर उनपर पड़ गई और उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इतने में बदमाशों ने पिस्टल से उसपर दनादन फायर करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी पर चार राउंड फायरिंग की।

गोली मारी और बाइक भी छीनी
इस घटना में मवेशी व्यवसाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बदमाशों ने वारदात तो अंजाम देने के बाद एक स्थानीय युवक की बाइक छीनी और दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। वहीं घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
Recommended Video
व्यवसायी को लगी दो गोली
घटना से संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया अपराधियों ने दो हथियारों से चार राउंड फायरिंग की जिसमें दो गोली व्यवसायी को लगी। घायल की पहचान गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है, जो मवेशी को लेकर पशु मेला जा रहे थे।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार के शोभा करीब 4:00 बजे मवेशी व्यवसाय गायक को लेकर पिकअप से छपरा जा रहे थे। गोपालगंज और सिवान के सीमावर्ती क्षेत्र बड़हरिया थाना क्षेत्र परिसर में दो अपराधी पिकअप लूटकर भाग रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मवेशी व्यवसायी पर फायरिंग की है। बदमाशों की तलाश जारी है।
वीडियो हुआ वायरल
वहीं इस घटना को मौके पर मौजूद किसी शख्स ने चुपके से अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बदमाश आराम से छीनी हुई बाइक स्टार्ट करते हैं और मोड़ कर फरार हो जाते हैं। इस दौरान पीछे बैठे बदमाश के दोनों हाथों में पिस्टल है, जिससे उसने व्यवसायी को गोली मारी है।












Click it and Unblock the Notifications