नाबालिग भतीजे को घर में कैद कर चाची हर रोज कर रही थी रिश्ते शर्मसार, ऐसे हुआ खुलासा
एक दिन उसने अपनी चाची के मोबाइल से फोन करते हुए अपने पापा को चाची की सारी गंदी हरकतें बता दी और चाची की कैद से छुड़ाने की बात कही। पढ़ाई के बहाने महिला उसे गांव से शहर लाई थी।
पटना। रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार में सामने आया है। जहां एक नाबालिग 14 वर्षीय बच्चे को जबरदस्ती घर में कैद कर उसकी चाची रिश्ते को शर्मसार कर उसका शारीरिक शोषण करती थी। जब बच्चा इस बात का विरोध करता तो उसकी पिटाई कर दी जाती। पिटाई और धमकी की वजह से वो चुपचाप अपनी चाची के आतंक को झेलता रहता था। विरोध के बाद चाची ने उसे अपने घर में कैद कर लिया और फिर उसके साथ रोजाना जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाती थी। वहीं चाची के किए जा रहे इस हरकत की वजह से नाबालिग दिन पे दिन कमजोर और बीमार होता चला जा रहा था।

लेकिन एक दिन उसने अपनी चाची के मोबाइल से फोन करते हुए अपने पापा को चाची की सारी गंदी हरकतें बता दी और चाची की कैद से छुड़ाने की बात कही। इसे सुनते ही उसके परिवार वाले शहर में रह रही अपनी भाभी के पास पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कही। लेकिन हवस मे अंधी चाची ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया और नजदीकी थाने में जाकर अपने देवर के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवा दिया। वहीं पुलिस जब इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी तभी नाबालिग बच्चा अपनी चाची की कैद से फरार होते हुए थाने पहुंचा और चाची की गंदी हरकतों की पोल खोल दी। जिसके बाद पुलिस भी कलयुगी चाची के कारनामे सुनकर चकित हो गई और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
दरअसल महिला को बच्चे के पुलिस स्टेशन पहुंचने की भनक लग गई थी जिसके बाद वो फरार हो गई। वहीं नाबालिक बच्चे ने अपनी चाची के खिलाफ यौन शोषण करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा कि पहले चाची पढ़ाई की बात कर गांव से शहर ले आई उसके बाद यहां स्कूल में ही एडमीशन हो गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद वो गंदी हरकतें करने लगी। जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो उसे मारने-पीटने की धमकी देने लगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुल्हिन बाजार के थानेदार ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications