प्रेमी को बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख खौला खून, नाबालिग ने काट डाला

भभुआ। बिहार के भभुआ में एक नाबालिग लड़के ने बड़ी बहन के प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना गुरुवार की रात की है। लड़के का कहना है कि उसने अपनी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था जिसके बाद उसने मर्डर करने की योजना बनाई।

 Minor killed a youth finding him in compromising position with sister in Bhabhua

पुलिस के सामने अपराध कबूल करते हुए 15 साल के रोहित (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसने 22 साल के सोनू नोनियां की गला रेतकर हत्या कर दी है। जिस समय हत्या हुई, सोनू उस समय साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। पीछे से जाकर रोहित ने अचानक चाकू से हमला किया और गला काटकर फरार हो गया।

हत्या के बाद रोहित ने चाकू को धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने बताया है कि अखलासपुर इलाके में रोहित का परिवार सोनू के घर में किराए पर रहता था। सोनू के साथ रोहित की बड़ी बहन के प्रेम संबंध थे। रोहित ने बताया है कि जब भी इस प्रेम संबंध का विरोध करता तो सोनू मकान खाली कराने की धमकी देता था।

बुधवार को हत्यारोपी रोहित ने बहन को सोनू के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया जिसके बाद उसने अपने घर वालों को बताया। इसके बाद सोनू से लड़ाई हुई तो उसने रोहित के घरवालों से मकान खाली करा लिया। बहन के साथ प्रेम संबंध सार्वजनिक होने पर रोहित ने मर्डर प्लान बनाया।

कैमूर के एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक सोनू के नाना की तहरीर पर रोहित, उसके माता-पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिन अन्य दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है वे हत्या के समय सोनू के साथ ताश खेल रहे थे। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+