Love Affair: पिता ढूंढ रहे थे बेटी का रिश्ता, प्रेमी संग भाग गई नाबालिग युवती, ढूंढ रही पुलिस
बिहार में प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं, प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार हो गई जिसके बाद लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। प्रेमी जोड़े ने वीडियो वायरल कर सफाई पेश की है।

Love Affair: इश्क में इंसान सही और ग़लत का फ़ैसला नहीं कर पाता है, बाद में उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिहार के खगड़िया ज़िले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नाबालिग युवती अपने प्रेमी के संग भाग गई। अब लड़की और लड़का पक्षे के लोगों के बीच विवाद हो रहा है। युवती के घर से भाग जाने के बाद उसके परिजन ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवा दी। अपहण का मामला दर्ज होने की सूचना जब नवविवाहित जोड़ो को मिली तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपहरण नहीं होने की बात कही है। इसके साथ ही लड़की ने अपने परिवार वाले पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामले आपस में बैठ कर सुलझा लेने चाहिए। इस तरह से समाज में गलत संदेश जाता है। लोगों को जागरुक होने की ज़रूरत है, ताकि इस तरह के मामलों पर लगाम लगा सकें।

प्रेमी जोड़े ने किया वीडियो वायरल
प्रेम प्रसंग का यह पूरा मामला खगड़िया ज़िले के बलतारा पंचायत ( पौरा ओपी, गोगरी प्रखंड) है। 30 नंबवर को नाबालिग जोड़ा अपने घर से फरार हो गया। जिसके बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में काफी विवाद हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने अपहरण क मामला दर्ज करवा दिया। मामले में विवाद बढ़ने के बाद नाबालिंग जोड़े ने वीडियो वायरल कर दिया जिसमें उन्होंने अपहरण नहीं होने की बात कही है। इसके साथ ही लड़की ने खुद अपनी मर्ज़ी से घर से भागने के साथ ही स्वेच्छा से शादी की भी बात कही है।

परिजन के राज़ी नहीं होने पर घर से हुए फरार
नाबालिग युवती ने अपने परिवार वाले पर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप भी लगाया। वहीं युवती ने कहा कि पिता दूसरी जगह उसकी शादी करवाना चाहते थे, और उसके प्रेमी को जान से मारना चाहते थे। इसलिए वह दोनों भाग गए और अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवती की उम्र 17 साल है और युवक की उम्र 16 साल है। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन राज़ी नहीं थे, इसलिए दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
30 नवंबर को ही प्रेमी जोड़े के घर से भागने के बाद लड़का और लड़की पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले के बाद प्रेमी जोड़े ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने मामले पर सफाई पेश की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नाबालिग प्रेमी जोड़ा कहा है। इस पूरे मामले में गोगरी डीएसपी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की और लड़का के परिजनों की तरफ़ से दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 3 बच्चों के पिता ने की दूसरे धर्म की युवती से शादी, बेटी को पहचानने से किया इनकार,पहली पत्नी ने बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications